फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: फॉरेंसिक लैब भेजी जाएंगी रफीक की हड्डियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं पता चली मौत की वजह

Sun, 24 Jul 2022 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
cause of death is not known in post-mortem report now Rafiq's bones will be sent to forensic lab
मृतक रफीक की पत्नी और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

आगरा के रुनकता के गांव चौमा में नौ महीने पहले पेंटर रफीक की मौत का राज जानने के लिए शव को कब्र से निकाला लिया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता नहीं चल सकी। अब नमूने में ली गई हड्डियों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस को आस है कि वहां से मौत का राज पता चल सकता है। 



रुनकता स्थित गांव चौमा निवासी रफीक पेंटर का कार्य करता था। उसका निकाह पांच साल पहले वृंदावन के गांव सकराया निवासी साबना से हुआ था। उनके एक बेटा तीन साल तो दूसरा एक साल का है। साबना ने कोर्ट के आदेश पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर 2021 को मोहल्ले के ही पप्पू, दिलवर, वकील, शकील और नसीब से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पति के साथ मारपीट कर दी। रफीक ने मारपीट की शिकायत रुनकता चौकी पर की। 

cause of death is not known in post-mortem report now Rafiq's bones will be sent to forensic lab
रफीक की पत्नी शबाना - फोटो : अमर उजाला
रफीक द्वारा शिकायत किए जाने का पता चलने पर आरोपी रंजिश मान गए। उन्होंने साजिश की। शाम को आरोपी पति के पास आए। उससे कहा कि राजीनामा कर लो। इसके बाद अपने साथ लेकर चले गए। पति काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आया। साबना और परिजनों ने रफीक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उधर, आरोपी भी घरों से भाग गए।
cause of death is not known in post-mortem report now Rafiq's bones will be sent to forensic lab
रफीक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर 2021 को पति के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में आरोपी रखकर लाए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मगर, पुलिस नहीं पहुंची। इस पर शव को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद साबना ने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cause of death is not known in post-mortem report now Rafiq's bones will be sent to forensic lab
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने पोस्टमार्टम कराने के लिए थाना सिकंदरा पुलिस को निर्देशित किया, जिसके बाद शव निकालने की प्रक्रिया कराई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि रफीक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
cause of death is not known in post-mortem report now Rafiq's bones will be sent to forensic lab
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि नौ महीने बीतने के कारण सिर्फ कंकाल ही बचा था। अब हड्डियों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। अगर, रफीक की मौत जहर से हुई होगी तो पता चल जाएगा। इसके बाद ही केस में आगे कार्रवाई की जा सकेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed