'साहब, मेरे पास गाइड का आईडी कार्ड है... शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है, इसलिए आज बहुत भीड़ है, टिकट की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, गाड़ी को पार्किंग में खड़ी करा देंगे, ताज की पूरी बिल्डिंग का भ्रमण कराकर वापस पार्किंग पर लेकर आएंगे, इसके 700 रुपये लगेंगे, अगर यह नहीं दे सकते तो 500 रुपये में भी पार्किंग और गाइड मिल जाएगा।'
{"_id":"6307b205812f1e503d5c257a","slug":"illegal-guides-illegal-recovering-to-tourists-in-name-of-taj-mahal-visits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: 'गाड़ी पार्किंग से ताज का दीदार तक, सब करा देंगे साहब...' पर्यटकों को ऐसे जाल में फंसाते हैं लपके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: 'गाड़ी पार्किंग से ताज का दीदार तक, सब करा देंगे साहब...' पर्यटकों को ऐसे जाल में फंसाते हैं लपके
Fri, 26 Aug 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक से बात करता लपका
- फोटो : अमर उजाला
दो आए, एक ने बात की, तीसरा गाड़ी में बैठा
बृहस्पतिवार को दोपहर के 3 बजे थे। ताज से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर स्थित पुरानी मंडी चौराहे पर शाहजहां गार्डन के गेट के बाहर एक कार आकर रुकती है। दो युवक (लपके) उसकी तरफ जाते हैं। कार में सवार पर्यटक से एक युवक बात करने लगा। अपना आईडी कार्ड दिखाता है। दूसरा उसके पीछे खड़ा रहता है। पर्यटक को बात करने वाला युवक गाइड और पार्किंग के लिए शुल्क 700 रुपये बताता है। पर्यटक तैयार नहीं होता। आगे जाने लगते है। इस पर युवक बोलता है, अब 500 में ताज दिखा देंगे। पर्यटक के तैयार होते ही बात करने वाला तीसरे युवक को बुलाता है। वह आगे की सीट पर बैठकर उसके साथ चला जाता है।
पर्यटक को ताज के मॉडल बेचते लपके
- फोटो : अमर उजाला
ताज देख लिया, अब घर भी ले जाओ...
दोपहर के 1:30 बजे हैं। पश्चिमी गेट से विदेशी पर्यटकों का एक ग्रुप बाहर निकलकर आता है। तभी हाथों में ताजमहल के मॉडल लिए दो युवक पहुंच जाते हैं। पर्यटकों को घेर लेते हैं। वो कहते हैं, छोटा-बड़ा सभी तरह का ताजमहल है। कहते हैं, असली ताजमहल देख लिया, अब घर भी ले जाओ। तभी एक पुलिसकर्मी आता है। उन्हें दौड़ा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों से बात करता लपका
- फोटो : अमर उजाला
अच्छा खाने के साथ सस्ता भी मिलेगा...
दोपहर 2 बजे ताज देखकर पूर्वी गेट से विदेशी युवक और युवती बाहर निकलते हैं। वह शिल्पग्राम की तरफ पैदल ही जा रहे थे। रास्ते में एक युवक मिलता है। अपना विजिटिंग कार्ड पकड़ाता है। कहता है कि रेस्टोरेंट में अच्छा खाने के साथ सस्ता भी मिलेगा, जो पसंद हो ले सकते हैं। वह पर्यटक को दो मिनट तक परेशान करता है, लेकिन पर्यटक तैयार नहीं होते और आगे निकल जाते हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों की भीड़ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला