फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: करवा चौथ पर बीमार पति को देखने पहुंची पत्नी को बेहरमी से पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा

Thu, 13 Oct 2022 08:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
husband relatives brutally beaten up the wife on Karva Chauth in Agra
माता-पिता के साथ घायल पूनम - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में करवा चौथ पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। चित्राहाट के कमालपुरा गांव में करवा चौथ पर बीमार पति को देखने माता-पिता के साथ दिल्ली से आई महिला को रिश्तेदारों ने बाल पकड़ कर घसीटा। उसकी मां को पीटा। पिता की भी जूते से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल पूनम को बाह सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 



दिल्ली के जैतपुर में रहने वाले किशोर कुमार ने अपनी बेटी पूनम की शादी पल्ली पार फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी के रहने वाले सौरभ के साथ चार मार्च को की थी। किशोर कुमार ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पूनम 15 दिन ही ससुराल में रही। दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया। दिल्ली में काउंसिलिंग हो रही है। उन्हें पता चला कि सौरभ बीमार है। वह अपने रिश्तेदार विदुर के घर कमालपुरा गांव में है। इस पर किशोर कुमार बुधवार की शाम बेटी पूनम, पत्नी सुधा देवी के साथ पहुंचे थे, यहां सौरभ नहीं मिला।

husband relatives brutally beaten up the wife on Karva Chauth in Agra
पीड़ित पूनम के पिता - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने पर रिश्तेदार विदुर आदि ने पूनम को घर से नाली तक बाल पकड़कर घसीटा। बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर मां सुधा देवी को भी पीटा। आरोप है कि रिश्तेदारों ने किशोर कुमार को भी तीन-चार जूते भी मारे। 
husband relatives brutally beaten up the wife on Karva Chauth in Agra
थाना चित्राहाट - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने पूनम को इलाज के लिए बाह सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband relatives brutally beaten up the wife on Karva Chauth in Agra
मां के साथ पीड़ित पूनम - फोटो : अमर उजाला
घायल पूनम ने बताया कि सौरभ ने कमालपुरा में खुद के बीमार होने और ड्रिप चढ़ने का वीडियो बनाकर भेजा था। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर वीडियो देखकर उससे रहा नहीं गया, वह अपने माता पिता के साथ पति को देखने के लिए कमालपुरा पहुंच गई। उसे नहीं मालूम था कि झांसा देकर उसकी जान लेने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन
husband relatives brutally beaten up the wife on Karva Chauth in Agra
पीड़ित पूनम - फोटो : अमर उजाला
इलाज के लिए वाहन के उतर कर सीएचसी ले जाते समय पूनम के कान का एक कुंडल परिसर में गिर गया। जिस पर यहां पर तैनात होमगार्ड मलखान सिंह की नजर पड़ गई। उन्होंने कुंडल को उठाया और उसके माता पिता को सौंप दिया। गार्ड की ईमानदारी देखकर दुख में भी माता-पिता ने उनको दुआ दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed