फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj: कुत्ते ने ऐसे खोला कत्ल का राज, खोज निकाले हत्यारे, एसपी ने सैल्यूट कर किया सम्मानित

Thu, 13 Oct 2022 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
SP salute the sniffer dog who revealed the murder of minor in kasganj
खोजी कुत्ते जॉनी को सैल्यूट करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में किशोर की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोबाइल व नकदी बरामद की है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। इसके लिए एसपी ने डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते 'जॉनी' को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। 



थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ढकरई-धुबियाई मार्ग पर बाजरे के खेत में 11 अक्तूबर को गांव नूरपुर निवासी 15 साल के दुर्वेश कुमार का शव मिला था। अपहरणकर्ताओं ने गला दबाकर नाबालिग की हत्या कर दी थी। उसे हाथ पैर भी बांध दिए थे। मृतक के पिता पोप सिंह ने अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ पटियाली आरके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं। मौके पर डॉग स्क्वाइड की टीम भी बुलाई गई। 

संबंधित खबर- Kasganj: 15 साल के किशोर की हत्या, बाजरे के खेत में मिला शव, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर

SP salute the sniffer dog who revealed the murder of minor in kasganj
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि नाबालिग के गले में बंधी रस्सी और उसके शव की गंध से डॉग स्क्वायड ढकरई गांव के निवासी आकाश चौहान और धीरेंद्र के घर तक पहुंचा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में भी डॉग स्क्वायड की भूमिका रही। सिढ़पुरा क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली तक डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के संकेतों के आधार पर पूरे मामले की जांच की तो अहम साक्ष्य मिले। 
SP salute the sniffer dog who revealed the murder of minor in kasganj
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि पुलिस ने कादरगंज रोड बूढ़ी गंगा पुल के पास से तीनों आरोपी आकाश चौहान, धीरेंद्र निवासी ढकरई और राहुल चौहान निवासी ग्राम नौरी थाना सिढ़पुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोबाइल एवं 1350 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
SP salute the sniffer dog who revealed the murder of minor in kasganj
खोजी कुत्ता जॉनी - फोटो : अमर उजाला
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि नाबालिग की हत्या के मामले के खुलासे में डॉग स्क्वायड के डॉग जॉनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसपी ने जॉनी को सैल्यूट कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इसके अलावा डॉग हैंडलर टीम निरीक्षक हरिभान सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार व पुलिसकर्मी अनुराग व रामप्रताप को भी प्रशस्ति पत्र दिया है।

विज्ञापन
SP salute the sniffer dog who revealed the murder of minor in kasganj
एसपी ने पुलिस टीम को भी किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस टीम को एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में गंजडुंडवारा पुलिस, एसओजी पुलिस एवं सर्विलांस टीम शामिल रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed