{"_id":"6a9656972d6e135c340668fa","slug":"couple-committed-suicide-by-hanging-themselves-in-agra-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की मोहब्बत का खाैफनाक अंत: शादीशुदा प्रेमी, प्रेमिका का तय हो चुका था रिश्ता; फंदे से लटके मिले दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की मोहब्बत का खाैफनाक अंत: शादीशुदा प्रेमी, प्रेमिका का तय हो चुका था रिश्ता; फंदे से लटके मिले दोनों
Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM IST
सार
घर में एक बालक पहुंचा तो कुंडी खुली थी। मुख्य गेट बाहर से बंद था। उसने युवक और युवती के शव घर के अंदर फंदे से लटके देखे। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कमरे में तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
आगरा में युवक और युवती ने दी जान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गांव रहनकलां में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। रविवार रात प्रेम प्रसंग में इंद्रवती उर्फ इंदु (20) और प्रीतम (22) ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका के घर में ही दोनों के शव एक ही कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। हालांकि युवक विवाहित था।
इंद्रवती उर्फ इंदु के पिता अमर सिंह रविवार को घर पर नहीं थे। इंदु की मां गीता देवी की छह साल पहले मौत के बाद अमर ने नगला गड़रिया फतेहाबाद निवासी श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। उनसे दो बेटे यश और लवकुश हैं। वह 27 अगस्त को छोटे बेटे को दवा दिलाने के लिए अपनी ससुराल नगला गड़रिया गए थे।

उधर, गांव के ही महेंद्र सिंह वर्मा का बेटा प्रीतम एक बाइक-टैक्सी कंपनी में काम करता था। वह रविवार रात को काम पर जाने की कहकर इंदु के घर पहुंच गया। सोमवार सुबह 6:30 बजे इंदु के कमरे में एक बालक गया तो घर की कुंडी खुली थी जबकि मुख्य गेट बाहर से बंद था। उसने दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके देखे। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कमरे में तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
सवा साल पहले हुई थी प्रीतम की शादी
प्रीतम के बड़े भाई संजय निषाद ने बताया कि वह दो भाई थे। वह कुबेरपुर में कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। प्रीतम बाइक-टैक्सी का काम करता था। प्रेम संबंध की जानकारी उन्हें नहीं थी। उसकी शादी एक मई 2025 को राजस्थान के राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव छीतापुरा निवासी वंदना के साथ हुई थी। दोनों सही तरह से रह भी रहे थे। हालांकि वंदना करीब डेढ़ महीने से अपने मायके में है।

ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की जानकारी पर प्रीतम की पत्नी वंदना के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने प्रीतम के परिजन से विवाद करते हुए उसकी मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप था कि प्रीतम को जान बूझकर मरवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चल रही थी शादी की तैयारी
इंद्रवती उर्फ इंदु की मौत से पिता अमर सिंह के आंसू नहीं रुक रहे। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले रिश्ता डौकी क्षेत्र में तय किया। देवोत्थान एकादशी के दिन दोनों की शादी होनी थी। घर में तैयारी चल रही थी। बेटी की डोली से पहले उसकी अर्थी उठानी पड़ रही है। उन्हें बेटी और प्रीतम के बीच प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। दोनों रिश्तेदार थे।
मामला प्रेम संबंध में आत्महत्या का है। दोनों के शव एक ही फंदे से लटके मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती का रिश्ता तय होने से युवक परेशान था। इस पर ही दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन
ये भी पढ़ें-गैस बुकिंग पर बड़ा अपडेट: एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलिंडर, रोकी गई सप्लाई; आज ही करें ये काम