फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पांच माह पहले निकाह... चार माह की गर्भवती शबीना, अब पत्नी और बेटी का कत्ल कर पति ने किया ये घिनौना काम

Thu, 10 Apr 2025 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Apr 2025 10:26 AM IST
सार

Agra Double Murder: आगरा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गया। घर से बदबू आने पर वारदात का पता चला। आरोपी ने पांच महीने पहले शबीना से तीसरा निकाह किया था।

विज्ञापन
Husband killed wife and daughter in Agra Married five months ago now Shabina four months pregnant see photos
agra murder case - फोटो : अमर उजाला
Double Murder In Agra:आगरा के थाना जगदीशपुरा इलाके में 35 वर्षीय शबीना और उसकी 8 वर्षीय बेटी इनाया की घर में हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। घर पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। दोनों के शव कमरे में फर्श पर कंबल में लिपटे मिले। 


घटना के बाद से मृतका शबीना का पति अब्दुल रशीद फरार है। आरोप है कि उसी ने पत्नी और बेटी की हत्या की है। पांच महीने पहले ही उसने शबीना से तीसरा निकाह किया था। पुलिस का कहना है कि शव तीन दिन पुराने हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
Husband killed wife and daughter in Agra Married five months ago now Shabina four months pregnant see photos
आरोपी अब्दुल रशीद और इनाया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रशीद ने किया था तीसरा निकाह
अब्दुल रशीद मार्बल कारीगर है। वह घर से ही काम करता था। उसने शबीना से आठ नवंबर 2024 को तीसरा निकाह किया था। शबीना की पहले पति से बेटी इनाया थी। वह उसे साथ लेकर ससुराल आई थी। परिजन ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे शबीना की किरावली में रहने वाली बहन शबनम से फोन पर बात हुई। तब उसने परेशान होने की बात कही थी। 
Husband killed wife and daughter in Agra Married five months ago now Shabina four months pregnant see photos
आरोपी अब्दुल रशीद और शबीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शबीना से मारपीट करता था रशीद
यह भी बताया था कि पति मारपीट करता है। इसके बाद फोन कट गया। तब से उसका फोन नहीं लग रहा था। उधर, मंगलवार रात को अब्दुल रशीद के घर से दुर्गंध आ रही थी। उसके भाई रहीसुद्दीन का परिवार पड़ोस में रहता है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ दिया। अंदर पीछे की तरफ एक कमरा था। उस पर भी ताला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed wife and daughter in Agra Married five months ago now Shabina four months pregnant see photos
अब्दुल रशीद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे खोला तो फर्श पर कंबल में लिपटे हुए शबीना और इनाया के शव पड़े थे। शव कई दिन पुराने थे। वह गलने भी लगे थे। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। मामले में शबीना के  पिता इसरार ने बेटी और धेवती की हत्या की तहरीर दी। यह भी कहा कि शबीना 4 महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन
Husband killed wife and daughter in Agra Married five months ago now Shabina four months pregnant see photos
इनाया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला है। माना यही जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या कर पति फरार हो गया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed