फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: व्यापारियों से फोन पर मीठी बातें कर हुस्न के जाल में फंसाती थी मजदूर की पत्नी, फिर करती थी ब्लैकमेल

Thu, 22 Dec 2022 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Dec 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife used to blackmail businessman by honey trap in Agra
आरोपी दंपती गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आगरा में पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग की एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला गैंग के सदस्यों के कहने पर फोन पर मीठी-मीठी बातें कर व्यापारियों को जाल में फंसाकर अपने पास बुलाती थी। इसके बाद गैंग के सदस्य महिला के साथ फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते थे। महिला ने पुलिस की पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गैंग ने कई लोगों को अपने जाल में फंसाया है। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को एक बुजुर्ग व्यापारी ने थाना जगनेर में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी से घर लौटते समय कुछ लोगों ने रोक लिया था। उन्हें बेहोश करके एक महिला के साथ अश्लील फोटो खींच लिए थे। बदनाम करने का भय दिखा कर पांच लाख रुपये वसूले थे। पूर्व में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 



सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि पूर्व में एक बुजुर्ग व्यापारी की शिकायत पर जगनेर थाने पर हनीट्रैप का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दो आरोपी पहले जेल जा चुके है। वहीं बुधवार को राजस्थान के धौलपुर बसेड़ी निवासी महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। 

Husband and wife used to blackmail businessman by honey trap in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से 16,500 रुपये बरामद किए गए हैं। इन लोगों पर आरोप है कि जगनेर में बुजुर्ग व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये वसूले थे। गिरोह के सदस्य अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। व्यापारी से 15 लाख रुपये और मांगे जा रहे थे।
Husband and wife used to blackmail businessman by honey trap in Agra
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की विवेचना में सामने आया कि गैंग में एक महिला भी शामिल है, जो व्यापारियों से फोन पर मीठी-मीठी बातें करती। उन्हें अपने पास मिलने के लिए बुलाती थी। गैंग के सदस्य व्यापारियों के महिला के साथ फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते थे। महिला की पहचान पुलिस उसे और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband and wife used to blackmail businessman by honey trap in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महिला अपने पति के कहने पर ही गैंग के साथ काम कर रही थी। गैंग के सदस्य व्यापारियों से बात करते थे। एक नंबर देते थे। पूजा उनसे फोन पर बात कर मिलने के लिए बुलाती थी। रुपए पूर्व में जेल भेजे गए आरोपी लेते थे। उसमें से कुछ हिस्सा महिला को मिलता था। 
विज्ञापन
Husband and wife used to blackmail businessman by honey trap in Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
महिला ने पूछताछ में बताया कि भूपेंद्र, मनीष और भूपेंद्र के मोबाइल से ही बात करती थी। वही रुपए लेते थे। इसके बाद उसे हिस्सा देते थे। इससे ज्यादा महिला ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि पुलिस विवेचना कर रही है। महिला की उम्र 30 से 32 साल है, जबकि उसका पति अधिक उम्र का है। वह मजदूरी करता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed