{"_id":"63a3c58ee523d048b6771a9d","slug":"buy-taj-mahal-tickets-online-to-avoid-queues-on-christmas-to-new-year-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल में कतार से बचना है तो ऑनलाइन टिकट खरीद कर आएं, एक जनवरी तक उमड़ेगी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल में कतार से बचना है तो ऑनलाइन टिकट खरीद कर आएं, एक जनवरी तक उमड़ेगी भारी भीड़
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिसमस या नए साल के मौके पर ताजमहल का दीदार करने आगरा आ रहे हैं तो पहले ही ऑनलाइन टिकट खरीद कर आएं, क्योंकि 24 दिसंबर से एक जनवरी के बीच पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ताजमहल में सैलानियों के सैलाब के बीच अगर टिकट और सुरक्षा जांच की लंबी-लंबी कतारों से बचना है तो पहले ही ऑनलाइन टिकट खरीद लें। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार और रविवार को कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। अन्य स्मारकों से ताजमहल पर कर्मचारियों को ड्यूटी लगाया गया है।
ताजमहल पर ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था है, लेकिन ऑनलाइन टिकट लेने से टिकट काउंटर की भीड़ से पर्यटक बच सकेंगे। वह ऑफलाइन टिकट से केवल टोकन के जरिए टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश मिलता है, जबकि ऑनलाइन टिकट से मोबाइल के जरिए स्कैनिंग कर अलग कतार से प्रवेश दिया जाता है। इसमें कम समय लगता है। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी मोबाइल स्कैनिंग के लिए लगा दिए जाते हैं।
2 of 5
कतार में लगे पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधिकारियों के मुताबिक क्रिसमस से नए साल के बीच ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ऑफलाइन टिकट की मारामारी को देखते हुए एक काउंटर और लगाया जाएगा। दूसरे स्मारकों से कर्मचारियों को भी बुलाया जाएगा।
3 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि नए साल तक ताजमहल जो पर्यटक आएं वह अगर ऑनलाइन टिकट लेकर आएंगे तो भीड़ से बच सकेंगे। टिकट काउंटर और सुरक्षा जांच कतार में समय कम लगेगा। दोहरी कतार में लगने वाला समय बचने के साथ ताजमहल के दोनों गेटों पर भीड़ भी से कम रहेगी। इससे व्यवस्थाएं बनाए रखने में मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि क्रिसमस और नए साल पर ताजमहल में भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार दोनों मौके पर वीकेंड है। ऐसे में पर्यटकों की भीड़ और बढ़ सकती है। इसको देखते हुए एएसआई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी में प्रस्तावित जी-20 की बैठक के मद्देनजर ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारकों में सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं में बदलाव के काम अब जनवरी में किए जाएंगे। क्रिसमस और नए साल के बीच पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए एएसआई जनवरी के दूसरे सप्ताह से काम शुरू कराएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।