{"_id":"5d1621eb8ebc3e3cbb3e82bd","slug":"theft-stolen-50-lakh-rupees-cash-and-jewellery-from-electronics-show-room-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार गया था कारोबारी का परिवार, चोरों ने कर दिए पचास लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार गया था कारोबारी का परिवार, चोरों ने कर दिए पचास लाख पार
Sat, 29 Jun 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़े गए अलमारी के ताले दिखातीं महिला
- फोटो : अमर उजाला
छीपीटोला (थाना रकाबगंज) स्थित जैन मंदिर के सामने वाली गली में इलेक्ट्रानिक व्यापारी किशन कुमार उर्फ गपुआ के घर के ताले तोड़कर चोर 28 लाख रुपये नकद और 22 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। व्यापारी 26 जून को परिवार सहित हरिद्वार गए थे। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के एक युवक ने घर के ताले टूटे मिलने पर उन्हें जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वैड की मदद से जांच कराई।
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
किशन कुमार का छीपीटोला बाजार में इलेक्ट्रानिक उपकरण का शोरूम है। वह 26 जून को पत्नी किरन देवी, तीन बच्चों और परिचित के परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। घर में ताला लगा गए। शुक्रवार सुबह छह बजे मोहल्ले के गोविंदा ने घर के ताले टूटे देखकर किशन कुमार और पुलिस को सूचना दी। दोपहर में किशन कुमार घर आ गए।
पचास लाख की चोरी के बाद उदास बैठे परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
चोरों ने घर के दो कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद किशन के बेडरूम में रखी दो अलमारी का लॉक खोल लिया। एक अलमारी में छोटी तिजोरी के अंदर 28 लाख रुपये नकद और 22 लाख रुपये के जेवरात रखे हुए थे। चोर तिजोरी को एक अटैची में रखकर ले गए। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी
- फोटो : अमर उजाला
थाना रकाबगंज के इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने परिजनों से सवाल किया कि कितना नकद था और कहां से आया? इस पर किशन कुमार ने बताया कि आठ लाख रुपये उनके व्यापार के थे। 20 लाख रुपये बड़ी बेटी बॉबी पत्नी विकास कुमार के हैं। विकास कासगंज के सहावर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर हैं। उनकी बेटी ने फ्लैट खरीदने के लिए यह रकम उनके पास रख दी थी। पत्नी किरन के 12 लाख रुपये के सोने के जेवरात, साढ़े पांच लाख रुपये के हीरे के जेवरात हैं, जबकि बाकी जेवरात असोम में रहने वाली दूसरी बेटी सोनम के हैं। किशन कुमार से इंस्पेक्टर ने सवाल किया कि जितना कैश और जेवर थे, उसकी खरीद की जानकारी देनी होगी। इस पर व्यापारी ने कहा कि वह आयकर अदा करते हैं। इसकी जानकारी दे देंगे।
विज्ञापन
जिस तिजोरी में जेवरात रखे थे चोर उठाकर ही ले गए
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी के घर में चार कैमरे लगे हैं। एक गेट पर, जबकि तीन अंदर। चोरों ने गेट पर लगा कैमरा तोड़ दिया। इसके साथ ही डीवीआर उठा ले गए। वहीं जिस तिजोरी में जेवरात रखे थे, उसमें अलार्म लगा हुआ था। अलार्म लॉक दूसरी चाबी से खोलने पर ही बजता है। मगर, चोरों ने लॉक खोला ही नहीं, बल्कि तिजोरी को उठाकर ही ले गए।