फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूप सेंकने सड़क पर निकला 90 किलो का विशालकाय अजगर, मच गई खलबली, देखें तस्वीरें

Sat, 28 Nov 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Huge Python On Road Van Vibhag Team Rescue
सड़क पर निकला अजगर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के करहल क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से नहर में अजगर होने से लोग परेशान थे। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। क्षेत्रीय लोगों ने अजगर के पकड़ने के बाद राहत की सांस ली है। 
Huge Python On Road Van Vibhag Team Rescue
सड़क पर अजगर - फोटो : अमर उजाला
करहल क्षेत्र में भटपुरा तखरऊ के पास नहर में पिछले तीन दिन से ग्रामीणों को अजगर दिखाई दे रहा था। जो ग्रामीणों के पहुंचने पर नहर में छुप जाता था। 

Huge Python On Road Van Vibhag Team Rescue
अजगर को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
नहर के पास अजगर होने से क्षेत्र के लोग चिंतित थे कि कहीं यह अजगर नहर में जाने वाले उनके जानवरों या नहर की पटरी से गुजरने पर किसी आदमी को अपना शिकार न बना ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Python On Road Van Vibhag Team Rescue
अजगर को पकड़ने के लिए प्रयास करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह भटपुरा निवासी सोनू नहर की पटरी से गुजर रहा था कि अजगर की फुंसकार सुनकर वह रुक गया। उसने सूचना वन विभाग को दी। अजगर की लंबाई करीब 11 फीट थी वहीं उसका वजन करीब 90 किलो ग्राम से अधिक था।
विज्ञापन
Huge Python On Road Van Vibhag Team Rescue
वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
जिला वन्य अधिकारी अखिलेश पांडेय ने टीम भेजकर अजगर को पकड़वाया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed