फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमणरेती आश्रम में हाथी पर योग करने पर फंसे बाबा रामदेव! आगरा कोर्ट में परिवाद दायर

Sat, 28 Nov 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Nov 2020 12:04 AM IST
सार

हाथी पर योगाभ्यास करने के मामले में बाबा रामदेव के खिलाफ परिवाद 

विज्ञापन
Court Case File Against Baba Ramdev Yoga At Elephant In Mathura
हाथी पर योग करते बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के रमणरेती आश्रम में हाथी पर योगाभ्यास करने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ आगरा कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इसमें उनके साथ ही आश्रम के प्रबंधक, न्यूज चैनल के पत्रकार और हाथी संरक्षण केंद्र के पदाधिकारी को भी आरोपी बनाया गया है।
Court Case File Against Baba Ramdev Yoga At Elephant In Mathura
हाथी पर बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
सभी पर वन्य जीव अधिनियम और हाथी संरक्षण की धाराओं के तहत परिवाद किया है। इसे दर्ज कराने वाले अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा के बयान दर्ज कराने के लिए 22 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है। 

संबंधित खबर- हाथी पर योगासन में फंसे बाबा रामदेव, थाने में तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
 
Court Case File Against Baba Ramdev Yoga At Elephant In Mathura
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रामदेव ने 14 अक्तूबर को रमणरेती में हाथी पर योगाभ्यास किया था। इस दौरान वह गिर पड़े थे। नरेंद्र शर्मा का कहना है कि हाथी को पीड़ा हुई, इसलिए उसने बाबा को पटका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Court Case File Against Baba Ramdev Yoga At Elephant In Mathura
हाथी पर बाबा रामदेव - फोटो : वीडियो से निकाला फोटो
हाथी संरक्षण केंद्र के प्रबंधक ने हाथी को मुक्त नहीं कराया। न्यूज चैनल पर यह खबर प्रसारित हुई। इसलिए सभी को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
Court Case File Against Baba Ramdev Yoga At Elephant In Mathura
बाबा रामदेव
इस मामले में उन्होंने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसपी सिटी से मिले, तब भी न केस दर्ज हुआ और न ही जांच की गई। मामला चर्चित रहा था, इसके बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की, इसलिए कोर्ट में परिवाद दायर किया है। नरेंद्र शर्मा का कहना है कि यह घटनाक्रम पशु क्रूरता को बढ़ावा देने वाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed