{"_id":"600d7cbe8ebc3e2e53620f5f","slug":"huge-crowd-of-devotees-gathered-in-mathura-vrindavan-on-ekadashi-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: एकादशी पर ब्रज के मंदिरों में उमड़े भक्त, परिक्रमा मार्ग पर गूंजे ठाकुरजी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: एकादशी पर ब्रज के मंदिरों में उमड़े भक्त, परिक्रमा मार्ग पर गूंजे ठाकुरजी के जयकारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा के मंदिरों में उमड़े भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकादशी पर कान्हा के ब्रज में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार सुबह आराध्य के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में मंत्रोचारण के मध्य ठाकुरजी के श्रीविग्रह का अभिषेक किया गया। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर कोहरे और शीतलहर के बीच भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। परिक्रमा मार्ग दिनभर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।
2 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
एकादशी पर द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी को गर्म वस्त्र धारण कराए गए और भव्य शृंगार किया गया। श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल ने भजन गाए। एकादशी पर घीया मंडी स्थित श्रीदीर्घ विष्णु मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत कांतानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह मंगला आरती के बाद वेदमंत्रों के बीच ठाकुरजी के विग्रह का हिना, केसर और कस्तूरी आदि इत्रों से अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुरजी को नई पोशाक एवं धनुष प्रसादी अर्पण की गई।
3 of 5
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को वृंदावन की गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंजती रहीं। एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को मंदिर में भक्तों की भारी उमड़ी उमड़ी। तीर्थनगरी के अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही। दिल्ली-हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इससे प्रेम मंदिर तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, सौ फुटा रोड एंट्री प्वाइंट और अटल्ला समेत कई मार्ग पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मथुरा: गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एकादशी पर गिरिराजजी के जयकारों से तलहटी गूंज उठी। हजारों भक्तों ने परिक्रमा लगाई। आधी रात से ही भक्तों ने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया। दिन में भीड़ और बढ़ गई। भक्तों की भीड़ से गिरिराज तलहटी भक्ति के सागर में डूब गई। भीड़ के आगे प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्थ रहीं। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के प्रवेश से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
मथुरा: परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के कारण भक्तों को हुई परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग पर एनजीटी के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। गिरिराज परिक्रमा नो व्हीकल जोन में चारपहिया वाहनों का प्रवेश धड़ल्ले से हो रहा है। छोटी परिक्रमा मार्ग में रविवार वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इससे परिक्रमार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की अनदेखी के चलते सरकारी पार्किंग स्थल शोपीस बने हैं। श्रद्धालु भक्तों के वाहन नो व्हीकल जोन छोटी परिक्रमा मार्ग पर खड़ी हो रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।