फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा की इशिका बंसल को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड, मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agra Ishika Bansal received Vivekananda Youth Award on Uttar Pradesh Foundation Day
लखनऊ में इशिका बंसल को पुरस्कार प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

आगरा की युवा लेखिका और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा इशिका बंसल को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विवेकानंद यूथ अवार्ड से नवाजा गया है। इशिका को यह पुरस्कार रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया। इशिका को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए दिए गए इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान की गई है।

Agra Ishika Bansal received Vivekananda Youth Award on Uttar Pradesh Foundation Day
आगरा: दसवीं की छात्रा इशिका बंसल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
व्यक्तिगत श्रेणी में पूरे प्रदेश से आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, पीलीभीत, झांसी, लखनऊ, अंबेडकरनगर और फतेहपुर सहित आठ जिले से 10 युवा चुने गए थे। इनमें इशिका बंसल न केवल मातृ शक्ति के रूप में अकेली हैं, बल्कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाली वह सबसे कम उम्र की युवा भी हैं। इशिका 16 साल की हैं। 
Agra Ishika Bansal received Vivekananda Youth Award on Uttar Pradesh Foundation Day
लखनऊ में इशिका बंसल को पुरस्कार प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रतिष्ठित सम्मान पाकर इशिका बंसल के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान इशिका के पिता कवि कुमार ललित और मां सरिता बंसल मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि बेटी को इस मंच पर सम्मान मिलना गर्व की बात है। वे बेहद खुश हैं। उन्हें बेटी पर अभिमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Ishika Bansal received Vivekananda Youth Award on Uttar Pradesh Foundation Day
आगरा: एक दिन की थानेदार बन चुकी हैं इशिका बंसल - फोटो : अमर उजाला
10वीं की छात्रा इशिका बंसल अंग्रेजी भाषा की लेखिका हैं। उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली किताब सातवीं कक्षा में लिखी थीं। कवि डॉक्टर कुमार विश्वास,  दिल्ली के कवि डा. हरीश अरोड़ा, गजलकार अशोक रावत समेत कई कवियों की 80 से अधिक हिंदी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Agra Ishika Bansal received Vivekananda Youth Award on Uttar Pradesh Foundation Day
एसपी सिटी के साथ इशिका बंसल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इशिका बंसल को मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में एक दिन का थानेदार बनाया गया था। विश्व बाल दिवस के मौके पर आगरा पुलिस ने इशिका को थाना हरीपर्वत में एक दिन का थानेदार बनाया था। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed