फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बिगड़ी व्यवस्थाएं

Mon, 22 Feb 2021 08:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Feb 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple vrindavan on sunday
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बांकेबिहारी मंदिर से जुड़े सभी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। भीड़ का दबाव इस कदर रहा कि सभी व्यवस्थाएं चौपट हो गईं। लंबी कतारों में लगे भक्तों को दर्शन के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple vrindavan on sunday
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में शनिवार और रविवार को अक्सर भीड़ का दबाव रहता है। इस बार रविवार को भीड़ ने एक बार फिर रिकार्ड तोड़े। बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले सभी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। भीड़ ने स्थानीय लोगों की भी दुश्वारियां बढ़ा दीं। सभी रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए थे। 

huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple vrindavan on sunday
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महिला और बच्चों का बुरा हाल हो गया। इससे दर्शन के इंतजार की घंड़ी भी लंबी हो गई। विद्यापीठ पर खड़े लोगों को दो से तीन घंटे तक मंदिर पहुंचने में लगे। भीड़ के चलते किसी ने बच्चे को कंधे पर उठाया तो किसी ने वृद्ध को सहारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple vrindavan on sunday
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर दर्शन कराने की पुलिस व्यवस्था फेल रही। कुछ समय के लिए तो यहां तैनात पुलिसकर्मी भीड़ के सामने असहाय नजर आए। यही हाल मंदिर परिसर में दिखाई दिया। भक्तों से खचाखच भरे परिसर में ठाकुरजी के दर्शन की होड़ मची रही। 
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple vrindavan on sunday
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
रविवार को बड़ी संख्या में आगरा के भक्तों की टोलियां भी वृंदावन दर्शन को पहुंची। बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले रास्ते एक साथ पैदल चलते यह लोग राधे-कृष्णा के जयजकार करते हुए निकले। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed