वृंदावन में रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बांकेबिहारी मंदिर से जुड़े सभी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। भीड़ का दबाव इस कदर रहा कि सभी व्यवस्थाएं चौपट हो गईं। लंबी कतारों में लगे भक्तों को दर्शन के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
2 of 6
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में शनिवार और रविवार को अक्सर भीड़ का दबाव रहता है। इस बार रविवार को भीड़ ने एक बार फिर रिकार्ड तोड़े। बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले सभी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। भीड़ ने स्थानीय लोगों की भी दुश्वारियां बढ़ा दीं। सभी रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए थे।
3 of 6
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
महिला और बच्चों का बुरा हाल हो गया। इससे दर्शन के इंतजार की घंड़ी भी लंबी हो गई। विद्यापीठ पर खड़े लोगों को दो से तीन घंटे तक मंदिर पहुंचने में लगे। भीड़ के चलते किसी ने बच्चे को कंधे पर उठाया तो किसी ने वृद्ध को सहारा दिया।
4 of 6
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर दर्शन कराने की पुलिस व्यवस्था फेल रही। कुछ समय के लिए तो यहां तैनात पुलिसकर्मी भीड़ के सामने असहाय नजर आए। यही हाल मंदिर परिसर में दिखाई दिया। भक्तों से खचाखच भरे परिसर में ठाकुरजी के दर्शन की होड़ मची रही।
5 of 6
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बड़ी संख्या में आगरा के भक्तों की टोलियां भी वृंदावन दर्शन को पहुंची। बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले रास्ते एक साथ पैदल चलते यह लोग राधे-कृष्णा के जयजकार करते हुए निकले। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही।