फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों ने चुराया प्याज, आधी रात को दुकान का ताला तोड़ की वारदात

Wed, 25 Dec 2019 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Home Guards stealing onions from the shop in mainpuri
होमगार्ड के जवानों ने चोरी किया प्याज - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में सुरक्षा के लिए यादव नगर चौराहे पर तैनात किए गए दो होमगार्ड ने सोमवार रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों होमगार्ड ने मिलकर सब्जी की दुकान की जंजीर तोड़ने के बाद प्याज और हजारों की नकदी चुरा ली। चोरी की यह वारदात पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित सब्जी विक्रेता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।


Home Guards stealing onions from the shop in mainpuri
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
थाना किशनी क्षेत्र में कुसमरा चौकी क्षेत्र के यादव नगर चौराहा पर सोमवार की रात दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई थी। रात को दोनों होमगार्ड ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ एक सब्जी की दुकान के इर्द-गिर्द चक्कर काटते नजर आए। कुछ ही देर में दोनों एक दुकान में दाखिल हुए और अंदर से प्याज और सब्जी निकाल कर ले आए। 
Home Guards stealing onions from the shop in mainpuri
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
पहले तो एक होमगार्ड ने चुराई गई सब्जी को तख्त के नीचे रखा। थैला दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों होमगार्ड निश्चित होकर वहां से चले गए। हालांकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी हर हरकत पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Guards stealing onions from the shop in mainpuri
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह सब्जी विक्रेता अरविंद निवासी वार्ड नंबर छह कुसमरा जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे देखे। जब पास ही लगी दुकान पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे तो चोरों की तस्वीर साफ हुई। दोनों होमगार्ड बेवर के गांव बरा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
Home Guards stealing onions from the shop in mainpuri
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने सब्जी व 7450 नकदी चोरी की तहरीर कुसमरा चौकी में दी। पुलिस भी जांच करने पहुंची, लेकिन मामले को टरकाने का काम करती रही। समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed