फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Barat: 125 झांकियां, दर्जनों अखाड़े, झूमते श्रद्धालु...भव्यता के साथ निकली श्रीराम बरात; देखें तस्वीरें

Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऐतिहासिक श्रीराम बरात भव्यता के साथ निकाली गई। बरात में 125 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर से लेकर 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी भी शामिल रही। बैडबाजों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।

विज्ञापन
historic Shri Ram Baraat organised with great pomp in agra
आगरा में धूमधाम से निकाली गई राम बरात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मन में उल्लास, हर्ष अपार और प्रभु को अपलक निहारते श्रद्धालुओं का ज्वार। रथ पर सवार जन-जन के आराध्य के स्वागत को आतुर अयोध्यावासियों की मनुहार। गली मन:कामेश्वर से जैसे ही निकली प्रभु राम की बरात, हर्ष के साथ खूब लगे जय श्री राम के जयकार। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को भगवान राम समेत चारों भाइयों की बरात निकली। सवा सौ झांकियां, दर्जनों अखाड़े और बैंड बाजे के साथ निकली विशाल बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक सड़क पर उमड़ती रही।


 
Trending Videos
historic Shri Ram Baraat organised with great pomp in agra
आगरा में राम बरात निकाली गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री रामलीला में शाम को जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात निकली तो ब्रजभूमि में अवधपुरी की छवि नजर आई। श्री राम की बरात का शुभारंभ दोपहर करीब दो बजे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नारियल फोड़कर किया। 
 
historic Shri Ram Baraat organised with great pomp in agra
आगरा में राम बरात निकाली गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगे देवी देवताओं के स्वरूपों और सामाजिक संदेश दे रही झांकियों ने पूरे यात्रा मार्ग में अद्भुद छटा बिखेरी। शाम को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आरती उतारकर बरात को जनकपुर के लिए प्रस्थान कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
historic Shri Ram Baraat organised with great pomp in agra
राम बरात देखने उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रथ पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम जैसे ही बरात लेकर निकले, ऐसा लगा उनके साथ पूरा शहर उमड़ पड़ा। बरात में सबसे आगे सबसे आगे दो ऊंट और पीछे छह घोड़े चल रहे थे। विघ्नविनाशक गणपति के बाद राजा दशरथ, मुनि विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ एक रथ पर सवार थे। राम बरात महामंत्री राजीव अग्रवाल के निर्देशन में निकाली गई।

 
विज्ञापन
historic Shri Ram Baraat organised with great pomp in agra
आगरा में निकाली राम बरात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम बरात जहां से भी गुजरी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संचालन में प्रवीन स्वरूप के साथ आनंद मंगल, अंजुल बंसल, मुकेश जौहरी, राहुल गौतम, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, टीनएन अग्रवाल, विनोद जौहरी, रामकिशन और प्रवीन गर्ग आदि का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें-ममता हुई शर्मसार: झाड़ियों में मिला खून से सना नवजात, रखवाली करता रहा कुत्ता; कलियुग की यशोदा बनी मिथिलेश

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed