{"_id":"5f5dd6af069c9304b275e68c","slug":"agra-police-check-mask-in-city-shops","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर, पानी पीने के लिए मास्क उतारा... तब तक आप आ गए, पुलिस-प्रशासन की चेकिंग में बहानों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर, पानी पीने के लिए मास्क उतारा... तब तक आप आ गए, पुलिस-प्रशासन की चेकिंग में बहानों की भरमार
Sun, 13 Sep 2020 01:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
बाजार में चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब! सांस फूलने लगी थी, तो अभी-अभी मास्क उतारा... तब तक आप आ गए। सर, पानी पीने के लिए मास्क उतारा है...अभी तो कोई है नहीं इसलिए उतार लिया था... ये बहाने हैं जो मास्क न पहनने वाले दुकानदार और ग्राहक जांच टीम को देखकर बना रहे हैं। ऐसे 21 लोगों से शनिवार को 10500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश पर बाजार में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों की टीमें अभियान चला रही हैं।
ये भी पढ़ें-
अनलॉक में बढ़ता प्रदूषणः देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा, विशेषज्ञों ने बताईं ये प्रमुख वजह
ये भी पढ़ें-
अनलॉक में बढ़ता प्रदूषणः देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा, विशेषज्ञों ने बताईं ये प्रमुख वजह
बाजार में मास्क न पहनने वालों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम सात बजे एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार और एसपी प्रोटोकॉल ने शहीद नगर में दुकानों पर जांच की। 12 दुकानदार बिना मास्क लगाए मिले। इनसे 500-500 रुपये हिसाब से छह हजार जुर्माना वसूला गया। इसके बाद टीम ने दुपहिया वाहनों पर बिना मास्क के घूमते नौ लोगों को पकड़ा। इनसे 4500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर लगाया जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी और एडीएम प्रोटोकॉल टीमों ने शनिवार को कार्रवाई नहीं की। एडीएम वित्त ने बताया मास्क न पहनने पर पकड़े जाने वाले तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं, लेकिन उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बाजारों में मास्क की चेकिंग करते पुलिस-प्रशासन के अफसर
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि 90 प्रतिशत लोग मास्क रखते हैं, इनमें 50 प्रतिशत लोग ही हर वक्त इसे लगा रहे हैं। 40 फीसदी लोग मास्क को जेब में रखते हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने की हिदायत दी।