आगरा में एनएच 2 हिमाचल के स्कूल की बस पलटने के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। घटनास्थल आबादी से दूर होने के कारण प्रशासनिक मदद देर से पहुंची तो आसपास के ग्रामीण फरिश्ता बनकर आए।
ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सड़क पर खून से लथपथ बच्चों को देख सभी की रूह कांप गई लेकिन फिर भी बचान कार्य जारी रखा।
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही एक बस का टायर एनएच 2 पर आकर फट गया। बच्चों से भरी बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई।
बच्चों को लेकर आ रही बसें चंडीगढ़ के गोल्डन टूर एंड ट्रैवल्स की हैं। दो बसों में करीब 100 बच्चे सवार थे। जिस बस में हादसा हुआ उसमें 47 बच्चे, 4 टूर ऑपरेटर और 5 टीचर सवार थे।
5 of 5
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से 15 बच्चे घायल हुए। ये जय हॉस्पिटल और एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक छाद्घ अभिषेक का हाथ कट गया है। बस के ड्राइवर हरीश की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है।