चुनावी मौसम में गेहूं काटने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्रैक्टर की स्टीयरिंग संभाली। गुरुवार को उन्होंने आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। हेमा मालिनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 of 6
खेत में टैक्टर चलातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी के गेहूं काटने के बाद अब ट्रैक्टर चलाने के फोटो भी सोशल मीडिया पर छा गए। इन फोटो में हेमा मालिनी आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं। ट्रैक्टर में मशीन भी लगी हुई है।
3 of 6
खेत में टैक्टर चलातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी मांट क्षेत्र के एक गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। चुनाव अभियान के दौरान हेमा आलू के खेत में गईं, जहां एक किसान ट्रैक्टर चला रहा था।
4 of 6
खेत में टैक्टर चलातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी खेत में जुट गए। हेमा मालिनी ट्रैक्टर पर चढ़ गईं और चालक की सीट पर बैठकर उसकी स्टीयरिंग संभाल ली। उन्होंने कुछ दूर तक ट्रैक्टर भी चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर चलाते हुए हेमा मालिनी के फोटो खींचे और वीडियो भी बना।
5 of 6
खेत में पड़े आलू उठातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद हेमा मालिनी ने अपने हाथों से खेत से आलू भी निकाले। इस दौरान उन्होंने किसानों से आलू की फसल के बारे में जानकारी ली।