{"_id":"5a5ddd8e4f1c1ba1268b4ae7","slug":"heavy-crowd-after-israel-pm-visit-of-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इजराइली PM के जाते ही ताजमहल पर टूट पड़ी पर्यटकों की भीड़, ये हुए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजराइली PM के जाते ही ताजमहल पर टूट पड़ी पर्यटकों की भीड़, ये हुए हालात
Wed, 17 Jan 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मंगलवार को विजिट के बाद ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों की भीड़ टूट पड़ी। तीन घंटे के ब्रेक के बाद टिकट विंडो पर लंबी कतार लग गईं। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों को भीड़ प्रबंधन में मशक्कत करनी पड़ी।
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार के इजराइल के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के ताजमहल घूमने के दौरान ताजमहल में आम सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को ही इस संबंध में आदेश टिकट विंडो पर चस्पा कर दिए।
3 of 5
ताजमहल पर टिकट खिड़की
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम की ओर से जारी आदेश में बताया गया था कि सुबह 10:20 से दोपहर 12:30 बजे तक ताज के तीनों प्रवेश द्वार आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। तीनों गेटों की टिकट खिड़कियों को एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सुबह 9:20 बजे ही पर्यटकों को टिकट मिलना बंद हो गए, जिन पर्यटकों ने सुबह 9 बजे तक प्रवेश भी कर लिया उन्हें सुरक्षा कारणों से दस बजे तक स्मारक के बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में दोपहर 2:30 बजे इजराइली पीएम के जाने के बाद पुलिस बैरिकेड हटते ही पर्यटकों की भीड़ ताजमहल की टिकट विंडो पर टूट पड़ी। देखते ही देखते कतारें लग गईं और एक बार फिर भीड़ प्रबंधन में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।