{"_id":"5a5df0e04f1c1ba2268b4ae9","slug":"bull-fight-at-taj-mahal-by-up-police-during-israel-pm-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए ताजमहल पर इजराइल के PM की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस की 'बुल फाइटिंग' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए ताजमहल पर इजराइल के PM की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस की 'बुल फाइटिंग'
Wed, 17 Jan 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने आए इजराइल के प्रधानमंत्री के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दो दिन से सुरक्षा एजेंसियां ताजमहल और उसके आसपास इलाके में चेकिंग करती रहीं। इसके बाद भी मंगलवार को पुलिस के सामने ऐसी मुसीबत खड़ी हो गई जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था।
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ताजमहल पर आगमन के एक घंटे पहले से ही ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। टिकट विंडो भी सुबह नौ बजे ही बंद कर दिए गए ताकि भीड़भाड़ न हो। ताजमहल और उसके आसपास 27 थानों का फोर्स लगाया गया।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल दक्षिणी गेट की ओर स्थित मकानों की छतों पर हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया। यहां तक कि घरों में रहने वाले लोगों को भी इजराइली पीएम की विजिट के दौरान छतों पर जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी पहरा दे रहे थे तभी ताजमहल पूर्वी गेट पर एक बैल सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गया। इजराइली पीएम की सवारी होटल अमर विलास से निकल चुकी थी और पूर्वी गेट से ही उन्हें ताजमहल में प्रवेश करना था।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। वे बैल को भगाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन किसी की न चली। पुलिस की भीड़ को देख घबराया बैल इधर-उधर भागता रहा। बैल के कारण एक विदेशी पर्यटक भी चोटिल होने से बच गई। इसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बैल को काबू में किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।