मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे हरियाली उत्सव में गुरुवार को भव्य अलौकिक लाल घटा का आयोजन हुआ। लाल घटाओं के मध्य विराजमान ठाकुर द्वारिकाधीश की झांकी के दर्शन पाकर भक्त श्रद्धालु कृतार्थ हुए।
2 of 5
मंदिर में बिखरी अलौलिक आभा
- फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर के जगमोहन को लाल कपड़े से सजाया गया। वहीं विभिन्न प्रकार के पेड़, पौधों से बगीचे का रूप दिया गया। वहीं ठंडक प्रदान करने के लिए फव्वारे चलाए गए।
3 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भव्य अलौकिक मनोहारी घटा के मध्य विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन पाकर भक्त भी भाव विभोर हो गए। पूरा मंदिर ठाकुर जी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
4 of 5
द्वारिकाधीश में लाल घटा के दौरान ठाकुरजी का भव्य शृंगार
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में ठाकुर जी को लाड़ लड़ाने की परंपरा है। उसी परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
5 of 5
हिंडोले में विराजामान ठाकुर द्वारिकाधीश
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे हिंडोला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार की शाम 5:10 से 5:40 बजे तक पान के हिंडोले में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे।