फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल घटा के मध्य विराजमान होकर द्वारिकाधीश ने दिए दर्शन, मंदिर में बिखरी अलौकिक आभा

Sat, 10 Aug 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
hariyali mahotasva in dwarkadheesh temple mathura
मंदिर में बिखरी अलौलिक आभा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे हरियाली उत्सव में गुरुवार को भव्य अलौकिक लाल घटा का आयोजन हुआ। लाल घटाओं के मध्य विराजमान ठाकुर द्वारिकाधीश की झांकी के दर्शन पाकर भक्त श्रद्धालु कृतार्थ हुए। 
hariyali mahotasva in dwarkadheesh temple mathura
मंदिर में बिखरी अलौलिक आभा - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर के जगमोहन को लाल कपड़े से सजाया गया। वहीं विभिन्न प्रकार के पेड़, पौधों से बगीचे का रूप दिया गया। वहीं ठंडक प्रदान करने के लिए फव्वारे चलाए गए। 
hariyali mahotasva in dwarkadheesh temple mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भव्य अलौकिक मनोहारी घटा के मध्य विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन पाकर भक्त भी भाव विभोर हो गए। पूरा मंदिर ठाकुर जी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hariyali mahotasva in dwarkadheesh temple mathura
द्वारिकाधीश में लाल घटा के दौरान ठाकुरजी का भव्य शृंगार - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में ठाकुर जी को लाड़ लड़ाने की परंपरा है। उसी परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
hariyali mahotasva in dwarkadheesh temple mathura
हिंडोले में विराजामान ठाकुर द्वारिकाधीश - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे हिंडोला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार की शाम 5:10 से 5:40 बजे तक पान के हिंडोले में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed