{"_id":"5d4d801c8ebc3e6c9d3b57ca","slug":"tourist-will-get-entry-free-at-taj-mahal-on-12-august-bakrid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्यटक कर सकेंगे मुफ्त में ताज का दीदार, इस दिन तीन घंटे रहेगा निःशुल्क प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक कर सकेंगे मुफ्त में ताज का दीदार, इस दिन तीन घंटे रहेगा निःशुल्क प्रवेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद उल जुहा (बकरीद) पर ताजमहल की शाही मस्जिद में सुबह 8.45 बजे नमाज अदा की जाएगी। इस वजह से ताजमहल 12 अगस्त सोमवार को सुबह तीन घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए नि:शुल्क रहेगा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 12 अगस्त को ईद पर सुबह 7 से दस बजे तक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकता है।
2 of 5
ताजमहल पर नमाज अदा करते लोग (फाइल फोटो)
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि नमाजियों से चेकिंग में असुविधा से बचने के लिए पॉलीथिन, धारदार, नुकीले सामान, पेंचकस, चाकू, माचिस तथा खाद्य पदार्थ न लाने को कहा है। ताज के बाहर पश्चिमी गेट पर फतेहपुर मस्जिद में सुबह 9 बजे और पूर्वी गेट पर संदली मस्जिद में 9.15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर तीन घंटे नि:शुल्क प्रवेश के कारण टूर आपरेटरों ने पर्यटकों की आइटिनरी बनाई है, उसमें ताज सुबह सूर्योदय से दस बजे तक दिखाने का समय तय किया है। दरअसल, ताज पर भारतीय पर्यटकों का प्रवेश टिकट 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये है। मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट है। ऐसे में भारतीय पर्यटकों को 250 और विदेशी पर्यटकों को 1300 रुपये बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
ताजमहल पर इस वीकएंड भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दरअसल, दस अगस्त को दूसरा शनिवार है तो अगले दिन रविवार और सोमवार को बकरीद का अवकाश है। सुरक्षा के लिए भी ताज पर जवान चाक चौबंद हैं।
दिल्ली-एनसीआर और 300-500 किमी परिधि के पर्यटकों के लिए आगरा और मथुरा तीन दिन में घूमने का अच्छा मौका है। यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ा होने के कारण तीन दिन पर्यटकों का सैलाब उमड़ने के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।