{"_id":"5f33b24c64265209f1499272","slug":"ground-report-of-vrindavan-banke-bihari-mandir-on-janmashtmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्टः वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी का हाल, आराध्य के दर्शन को तरसी भक्तों की आंखें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्टः वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी का हाल, आराध्य के दर्शन को तरसी भक्तों की आंखें...
Thu, 13 Aug 2020 01:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में कान्हा के जन्म को लेकर हर कोई प्रफुल्लित है। लेकिन कोविड-19 के चलते मंदिर भक्तों के लिए बंद हैं, बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। एक्का दुक्का श्रद्धालु मंदिरों तक पहुंच रहे हैं तो वह भगवान के मुख्य द्वार से ही प्रणाम कर वापस लौट रहे हैं।
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के पास बाजार में कुछ दुकानें खुली तो कुछ बंद रहीं। भगवान की पोशाकों की दुकान पर ग्राहक नजर नहीं आए। कुछ भक्त अपने लाडले के लिए फूलों के हार खरीदते दिखाई दिए। गलियों में जो लोग नजर आए उनमें स्थानीय ज्यादा थे। बाहर से आये कुछ भक्त मंदिर के द्वार पर पहुंचकर अपने आराध्य को मन से ही निहारने का प्रयास करते देखे गए। भक्तों ने अपने लाडले को वहीं से प्रणाम किया और फिर वापस हो लिए।
ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई राधा-कृष्ण की आरती, कृष्ण भक्ति में सराबोर कान्हा की नगरी, देखिए तस्वीरें
ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई राधा-कृष्ण की आरती, कृष्ण भक्ति में सराबोर कान्हा की नगरी, देखिए तस्वीरें
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
वृन्दावन के दूसरे प्रमुख मंदिर राधारमण, राधा दामोदर, शाह जी का भी यही हाल है। इन तीनों मंदिरों के अंदर दिन में ही अभिषेक किया गया।
पिछले साल जन्माष्टमी को याद करें तो इस बार सबकुछ फीका है। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में अजन्मे का जन्म बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रातः काल 6:15 पर ठाकुर जी के मंगला के दर्शन खोलें और 6:30 पर ठाकुर जी का भव्य पंचामृत अभिषेक हुआ।
पिछले साल जन्माष्टमी को याद करें तो इस बार सबकुछ फीका है। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में अजन्मे का जन्म बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रातः काल 6:15 पर ठाकुर जी के मंगला के दर्शन खोलें और 6:30 पर ठाकुर जी का भव्य पंचामृत अभिषेक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी गलियों में भक्तों को जगह नहीं मिलती थी। दर्शन के लिए लंबी कतार लगती थी, तब जाकर दर्शन होते थे। इसमें भी घंटों का समय भक्तों को लगता था। इस बार द्वार पर दस्तक देकर चले आए।
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। बुधवार को जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में राधा-श्रीकृष्ण की पूजा हुई। जिसे कराने वाले आचार्य के साथ आयोजन से जुड़े लोग भी सीमित संख्या में ही सम्मिलित हुए। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले जन्मोत्सव के लाइव दर्शन श्रद्धालु टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से कर सकेंगे। जन्मोत्सव के अलौकिक क्षणों का सजीव प्रसारण किया जाएगा। राधा-कृष्ण की आरती भी सीमित संख्या के साथ हुई।