फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom became monster on honeymoon beat bride in shimala fir lodage in agra

हैवान बना दूल्हा: शादी के बाद हनीमून के लिए गए शिमला, दुल्हन से की ऐसी डिमांड, मना करने पर किया खौफनाक हाल

Mon, 06 Mar 2023 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 12:06 PM IST
सार

शिमला के होटल में दोनों हनीमून के लिए पहुंचे थे। रात में दूल्हे ने दुल्हन को  इतना पीटा कि होटल में हंगामा हो गया। शोर सुन होटल का स्टाफ वहां आ गया, जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन को अलग कमरा देकर मामला शांत कराया गया।

विज्ञापन
groom became monster on honeymoon beat bride in shimala fir lodage in agra
डेमो पिक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक बड़े घराने की बेटी को सुहागरात पर दूल्हे ने जमकर पीटा। जिस दुल्हन को हनीमून पर शिमला लेकर गया था, उसकी जगह पूर्व प्रेमिका से प्यार की बातें कर रहा था। दुल्हन ने जब उसे पकड़ा तो सारी हदें पार कर दीं। इतना पीटा कि होटल वालों को उसे बचाने के लिए आना पड़ा। सुहागरात तो पूरी हुई नहीं, अगले दिन ही दुल्हन वापस आ गई। आरोप ये भी है कि पति कनाडा में घर खरीदने के लिए 50 लाख की डिमांड कर रहा था, जिसे न मानने पर वह गुस्सा हो गया और उसके सामने ही पूर्व प्रेमिका से बात करने लगा। 
विज्ञापन

यहां का है मामला 

मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक बड़े घराने का है। अप्रैल 2022 में युवती की शादी पंच सितारा होटल में हुई थी। 10 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन हनीमून पर शिमला गए थे। दोनों वहां एक रिसोर्ट में रुके। सुहागरात के दौरान जब दूल्हे को अपनी दुल्हन के साथ होना था, तब वो अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर मीठी-मीठी बातें कर रहा था। दुल्हन ने देखा तो उसके सपने टूट गए। जब उसने विरोध किया तो दोनों  के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। दूल्हे ने दुल्हन को जमकर पीटा। इस दौरान होटल वालों ने दुल्हन को बचाया। उनको अलग-अलग कमरा देकर रोका गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रखी थी ये डिमांड 

अगले ही दिन दोनों वापस आगरा लौट आए। दुल्हन का आरोप है कि सुहागरात पर दूल्हे ने कनाडा में मकान खरीदने के लिए 50 लाख की डिमांड भी की थी, मना करने पर पति उससे गुस्सा हो गया था। ननद ने भी शादी में चढ़ाए जेवर उतारकर अपने पास रख लिए थे। वो सबकुछ सह रही थी, मगर पति शराब पीने का आदी है, जिसने गर्लफ्रेंड के सामने भी उसकी बेइज्जती की। वहीं ससुर ने तो उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त घोषित कर दिया और ननद से उसे नींद की गोलियां दिला देता था। घरवालों के समझाने पर भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।

ये भी पढ़ें - UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट

पति चला गया कनाडा

उसने बताया कि दिसंबर 2022 में पति उसे छोड़कर कनाडा चला गया। व्हाट्सएप पर जब भी उससे बात करता, तो अभरद्रता करता। जनवरी 2023 में वापस आया तो फिर से उत्पीड़न करने लगा। इतना ही नहीं दूसरी शादी की धमकी देने लगा। फरवरी में वह अपने मायके चली गई, तो पति वहां भी आ गया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सारी उम्मीदें खत्म होने पर विवाहिता ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें - Agra: स्कूल टीचर पर आया प्रिंसिपल के बेटे का दिल, दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, शिकायत करने पर मिली ये सजा

दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed