{"_id":"6403056d8f87e380b90f0985","slug":"principal-son-misdeed-with-school-teacher-in-agra-crime-news-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्कूल टीचर पर आया प्रिंसिपल के बेटे का दिल, दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, शिकायत करने पर मिली ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्कूल टीचर पर आया प्रिंसिपल के बेटे का दिल, दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, शिकायत करने पर मिली ये सजा
Sat, 04 Mar 2023 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 02:16 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल से निकालने की धमकी देता था, जिस वजह से उसने इस बारे में किसी से भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
रेप पीड़िता (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की युवती जिस स्कूल में पढ़ाने जाती थी, उसी स्कूल के प्रिंसिपल के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिक्षिका ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की तो उसे स्कूल से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाना में मलपुरा में शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाने में दी तहरीर में उसने कहा है कि वह स्कूल में शिक्षिका के तौर पर पढ़ाती थी। उसी विद्यालय के प्रिंसिपल के बेटे ने दो साल तक उससे दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि वह उसे स्कूल से निकालने की धमकी देता था। युवती ने पुलिस को बताया कि इसकी शिकायत जब उसने प्रिंसिपल और युवक के पिता से की तो 10 जनवरी, 2022 को उसे विद्यालय से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
विज्ञापन
अपने साथ ले गया आरोपी
युवती ने पुलिस को बताया कि 07 जुलाई, 2022 को युवक गांव आया और घर से युवती को अपने साथ ले गया। युवती का आरोप है कि उसने उसे अलग-अलग स्थानों पर 45 दिन तक अपने साथ रखा और उससे संबंध भी बनाए। युवती ने बताया कि जब उसने युवक से कहा कि तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। युवक ने उसे भरोसे में लेकर 19 अगस्त को भोपाल में शादी रचा ली। इसके बाद उसे घर ले आया।थाने में कराए हस्ताक्षर
युवती ने बताया कि प्रिंसिपल के परिवार के लोगों ने गाली गलौज की। यहां से उसे थाने ले गए। आरोप है कि पुलिस ने एक कोरे कागज पर उससे हस्ताक्षर कराए और डरा धमकाकर पीड़िता को पिता व भाई के साथ भेज दिया। कुछ दिन बाद पीड़िता थाने पहुंची। थाना पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।ये भी पढ़ें - UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट