फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था की अद्भुत दुनिया: 70 देशों के भक्तों ने विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, देखें तस्वीरें

Wed, 30 Oct 2019 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Oct 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
govardhan puja mahotsava in mathura
गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन में मंगलवार को आस्था की अद्भुत दुनिया की झलक दिखाई दी। भारतीय परिधान में विदेशी भक्तों के मुख से हरिनाम संकीर्तन के साथ भारतीय संस्कृति की बिखरती छटा देखते ही बन रही थी। किसी के सिर पर मटकी थी तो कोई छप्पन भोग की छबरी लेकर यहां आया था। मौका था अतंरराष्ट्रीय गौड़ीय वेदांत समिति के गोवर्धन महोत्सव दौरान निकाली गई शोभायात्रा का, जिसमें 70 देशों के भक्ति शामिल हुए। 
govardhan puja mahotsava in mathura
शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो पंच महोत्सव के तहत सोमवार को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय गौड़ीय वेदांत समिति की ओर से मथुरा और गोवर्धन में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से आए विदेशी भक्तों ने द्वापर युग की परंपरा को निभाते हुए विधि-विधान से गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गोवर्धन में आस्था की अद्भुत दुनिया की झलक दिखाई दी। 
govardhan puja mahotsava in mathura
दानघाटी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर से सवा मन के लड्डू के भोग के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल विदेशी भक्त भारतीय संस्कृति और परंपरा में रंगे नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
govardhan puja mahotsava in mathura
भारतीय परिधान में विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
विदेशी महिलाएं भारतीय परिधान पहन सिर पर मटकी एवं छबरिया रखकर चल रही थीं। शोभायात्रा में 'तेरे माथे मुकुट विराज रहे हो गोवर्धन महाराज..' की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन
govardhan puja mahotsava in mathura
गिरिराज जी का अभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, रूस, कनाडा, जापान समेत 43 देशों के भक्तों ने भाग लिया। विदेशी भक्तों ने पंचामृत से गिरिराज महाराज का अभिषेक किया। इस दौरान गिरिराज तलहटी जयकारों से गूंजायमान रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed