फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'श्रीराम नाम' का झंडा लेकर ताजमहल देखने पहुंचा पर्यटकों का दल, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 30 Oct 2019 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Oct 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
tourist group reached west gate of Taj Mahal with Shri Ram banner
श्रीराम नाम का झंडा थामे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के बाद भाई दूज की छुट्टी पर भी ताजमहल के दीदार को पर्यटक उमड़े। मंगलवार को 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने संगमरमरी स्मारक को निहारा। इतने संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से स्मारक पर अव्यवस्थाएं नजर आईं। वहीं एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ा दिए।
tourist group reached west gate of Taj Mahal with Shri Ram banner
श्रीराम नाम का झंडा थामे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, दोपहर के वक्त पर्यटकों का एक दल श्रीराम नाम का झंडा लेकर ताजमहल के बाहर पहुंच गया। ताज के पश्चिमी गेट पर जैसे ही ये दल पहुंचा तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दल में अधिकांश महिलाएं थीं। एक व्यक्ति के हाथ में झंडा था। प्रवेश देने से रोके जाने पर महिलाओं ने विरोध जताया। 
tourist group reached west gate of Taj Mahal with Shri Ram banner
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने कहा कि वो धार्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि पहचान के लिए इस झंडे को लाए हैं। ताकि ग्रुप का कोई सदस्य भीड़ में यदि इधर-उधर हो भी जाए तो वो झंडे देखकर उसके पास आसानी से पहुंच जाए। यह ग्रुप बरेली से आया था। मगर, सुरक्षाकर्मियों ने उनकी एक सुनी। झंडे को बाहर ही रखवा दिया। इसके बाद ही उन्हें स्मारक में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist group reached west gate of Taj Mahal with Shri Ram banner
ताजमहल के टिकट विंडो पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को साढ़े तीन हजार से अधिक विदेशी पर्यटक भी ताज देखने पहुंचे। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए हुजूम लग गया। टिकट लेने के बाद भी वे घंटों बाद प्रवेश कर सके। सुबह दस बजे के बाद ताज पर भीड़ बढ़नी शुरू हुई। टर्न स्टाइल गेटों पर काफी देर तक प्रवेश न मिलने से कुछ पर्यटकों ने विरोध भी जताया। 
विज्ञापन
tourist group reached west gate of Taj Mahal with Shri Ram banner
स्मॉग की वजह से धुंधला दिखा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
स्मारक के अंदर भी पर्यटकों का जमघट लगा रहा। स्थिति यह थी कि डायना सीट पर फोटो खिंचवाने के लिए भी काफी देर इंतजार करना पड़ा। शाम को तक स्मारक पर यही स्थिति रही। वहीं भीड़ अधिक होने के कारण स्मारक के अंदर एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। स्मारक में तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसके परिजनों से मिलवाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed