{"_id":"5db6fd818ebc3e01711f8f73","slug":"govardhan-puja-in-giriraj-maharaj-devotee-pray-in-daanghati-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गोवर्धन पूजा को उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब, दूध-दही की मटकी से लगाया आराध्य को भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गोवर्धन पूजा को उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब, दूध-दही की मटकी से लगाया आराध्य को भोग
Tue, 29 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन पूजा पर गिरिराज धाम में पग-पग पर आस्था और विश्वास में भक्ति इस प्रकार प्रस्फुटित हुई कि साक्षात द्वापर युग की अभिव्यक्ति नजर आई। सोमवार को चारों ओर गिरिराज जी के जयकारों की गूंज सुनाई दी। देशी-विदेशी लाखों भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। चलौ रे आज गिरिराज पूजा करेंगे, कलियुग के हैं प्रथम देवता इनकौ ही ध्यान धरेंगे चलौ रे आज.....पर श्रद्धालुओं ने गिरिराज देव की पूजा की। गिरिराज भक्तों ने दूध-दही, मटकी में ले जाकर गिरिराज जी का अभिषेक किया।
गिरिराज पूजा के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने इंद्र का मान मर्दन करते हुए बृजवासियों से गिरिराज पर्वत की पूजा कराई थी। पूजा में बृजवासियों ने घर-घर में अन्नकूट व व्यंजन बना कर गोवर्धन पर्वत को अर्पित किए तो भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत में प्रवेश कर स्वयं अन्नकूट ग्रहण किया था। बृजवासियों को साक्षात दर्शन दिए थे तथा इंद्र का मान मर्दन किया। तभी से गोवर्धन के साथ संपूर्ण बृज में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है।
गिरिराजजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में लाखों भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। भोर बेला में दानघाटी मंदिर में सेवाधिकारी मथुरादास कौशिक ने गिरिराज जी का पंचामृत से मंगला अभिषेक किया। इसके बाद सेवायत पवन कौशिक, हरीशंकर कौशिक आदि के निर्देशन में भक्तों ने दुग्धाभिषेक किया। मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पर सेवाधिकारी मुरारी शर्मा के निर्देशन में अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा के दौरान विदेशी भक्त
- फोटो : अमर उजाला
21 किमी परिक्रमा में भीड़ का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मानव श्रंखला सी दिखाई देने लगी। भक्तों ने गिरिराज दानघाटी मंदिर में दर्शन कर आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा, मानसी गंगा होते हुए परिक्रमा पूरी की। जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव का प्रसाद वितरित किया गया। गिरिराज दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर, जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर , हरगोकुल मंदिर, लक्ष्मीनारायन मंदिर, कनक भवन, लक्ष्मी वैंकटेश मंदिर, राधा-श्याम सुंदर मंदिर, तीन कौड़ी आश्रम, साक्षी गोपाल मंदिर, चैतन्य महाप्रभु मंदिर आदि में उत्सव मनाए गए।
विज्ञापन
नंदबाबा गोशाला में गिरिराज जी का पूजन करते कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत की नंदबाबा गोशाला में कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने गिरिराज जी का पूजन किया। गाय माता के गोबर और गेंदा के फूलों से गिरिराज महाराज की भव्य झांकी सजाई गई। आचार्य डॉ. हरिमोहन गोस्वामी ने पूजन कराया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नंदगांव से ही भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पूजा की शुरुआत की थी। द्वापर में गिरिराज पूजन के लिए बालकृष्ण गोवर्धन के लिए नंदगांव से ही गए थे। मंत्री ने गोशाला का भ्रमण भी किया।