फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल जी के बटेश्वर में दिखा अयोध्या सा अद्भुत नजारा, 21 हजार दीयों से जगमगा उठे यमुना घाट

Mon, 28 Oct 2019 09:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Diwali Celebration on Yamuna Ghat In bateshwar agra
बटेश्वर के यमुना घाटों पर मनाया गया दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बटेश्वर में यमुना घाटों पर दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या जैसा अद्भुत नजारा दिखा। 21000 दीयों की रोशनी से 101 शिव मंदिर शृंखला के घाट जगमगा उठे। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे राम के रास्ते का दीपकों से बना खूबसूरत दृश्य देखने वाले आश्चर्य चकित रह गए। 
Diwali Celebration on Yamuna Ghat In bateshwar agra
दीयों की रोशनी में झिलमिलाए यमुना घाट - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की शाम जैसे ही घड़ी की सुइयों ने शाम के छह बजने का संकेत किया। शिव मंदिर शृंखला का आचमन कर बहती यमुना नदी के घाट 21000 से ज्यादा दीयों से झिलमिला उठे। समाजसेवी घनश्याम भारतीय के नेतृत्व में उनकी टीम, एनजीओ व्हाइट वॉलेंटियर्स , मेक ए डिफरेंस, एंग्री यूथ आदि संगठन, सोशल मीडिया के जलेबी ग्रुप के प्रयास को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। 
Diwali Celebration on Yamuna Ghat In bateshwar agra
दीयों की रोशनी में झिलमिलाएं यमुना घाट - फोटो : अमर उजाला
यमुना घाटों के साथ ही यमुना की लहरें भी दीपों की रोशनी से झिलमिला उठीं। हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। शहीदों के परिजनों ने भी देशभक्ति के दीये जलाये। ब्रज की काशी बटेश्वर धाम की आकृति में दमकते दीये देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Celebration on Yamuna Ghat In bateshwar agra
दीया जलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
दीपकों से जगमगाई राम की अयोध्या वापसी की राह की तस्वीरें लोगों की आंखों में बस गईं। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, सुधीर दुबे आदि ने आयोजन की सराहना की। घनश्याम भारतीय ने बताया कि धर्म की नगरी बटेश्वर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया।    
विज्ञापन
Diwali Celebration on Yamuna Ghat In bateshwar agra
यमुना मैया की महाआरती की - फोटो : अमर उजाला
बनारस की तर्ज पर बटेश्वर के घाट पर यमुना का यशोगान हुआ। इस दौरान आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शनिवार की शाम 7 बजते ही महाआरती के लिए यमुना का पूजन हुआ। उसके बाद भोले की स्तुति की गई। अंबे मां का गुणगान किया गया। पुजारी अशोक गोस्वामी, राकेश बाजपेयी, रंजीत गोस्वामी ने महाआरती की। इसमें हजारों लोग शामिल रहे।                                                                                    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed