आगरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी के लिए बकरों के बाजार सज गए हैं। कुआं खेड़ा की पशु हाट में रविवार को 1.05 लाख का बकरा कप्तान बेचा गया। फतेहाबाद के छोटेलाल के शाहिद और सलमान 35 और 40 हजार में बिक गए। हाट में सबसे ज्यादा बरबरा और तोतापरी नस्ल के बकरों की डिमांड रही। पांच हजार रुपये से ज्यादा बकरों की खरीद फरोख्त की गई।
{"_id":"62c1e7de99716241d12c5bde","slug":"goat-sold-for-one-lakh-rupees-for-sacrifice-on-bakrid-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bakrid 2022: आगरा में बकरों की खरीद-फरोख्त को उमड़े लोग, सबसे महंगा बिका 'कप्तान', कीमत जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bakrid 2022: आगरा में बकरों की खरीद-फरोख्त को उमड़े लोग, सबसे महंगा बिका 'कप्तान', कीमत जान रह जाएंगे हैरान
Mon, 04 Jul 2022 02:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
कुआं खेड़ा हाट में बकरे खरीदने को उमड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरों की मंडी
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के भोलू पहलवान का कहना था कि मंडी में देसी बकरों की भी खासी खरीद की गई है। यह सस्ता पड़ता है। जालौन के पशु व्यापारी इस्लाम का कहना था कि बरबरा नस्ल के बकरों को लोग ज्यादा पसंद किया। वह 10 बकरे लेकर आए थे। सभी बिक गए। इसी तरह एत्मादपुर के आसिफ का बरबरा नस्ल का बकरा भी एक लाख रुपये में बेचा गया।
हींग की मंडी में भी बिके बकरे
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को हींग की मंडी में बकरों की मंडी लगाई गई। इसमें भी 500 से ज्यादा बकरे बिक्री के लिए आए। ढोलीखार, मंटोला, नाई की मंडी, गुलाबखाना, हींग की मंडी, महावीर नाला समेत आसपास के लोग बकरों की खरीदारी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुआं खेड़ा की हाट में बिके बकरे
- फोटो : अमर उजाला
बकरे इस बार ज्यादा महंगे
हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि बकरे इस दफा ज्यादा महंगे हैं। 25 हजार से कम का अच्छा बकरा नहीं है। हींग की मंडी में 25 हजार से एक लाख रुपये तक के बकरे खरीदे गए।
विज्ञापन
कुआं खेड़ा की हाट में बिके बकरे
- फोटो : अमर उजाला