फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: दो साल बाद कंकाल के रूप में सामने आया प्रेमी का 'पाप', घर में दफना दी थी प्रेमिका

Sat, 08 Oct 2022 08:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend dead body found buried in boyfriend house in Firozabad
प्रेमी ने घर में दफना दी थी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव अपने घर में दफना दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से परिवार के साथ फरार हो गया। पिछले दो साल से पुलिस युवक और उसकी प्रेमिका की तलाश कर रही थी। शनिवार को आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेमिका के शव को उसके घर से बरामद किया। आरोपी ने बताया कि उसने दो साल पहले ही प्रेमिका की हत्या कर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जो कंकाल में तब्दील हो गया। गड्ढा खुदवाकर कंकाल बाहर निकाला गया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   



सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कीठौत निवासी खुशबू (20) के प्रेम संबंध गांव के ही गौरव (25) से हो गए थे। खुशबू गौरव के साथ रहना चाहती थी। लेकिन गौरव उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। 20 नवंबर 2020 को खुशबू अपने घर से भागकर गौरव के पास पहुंच गई और उसे साथ रखने के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर गौरव ने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या दी। 

Girlfriend dead body found buried in boyfriend house in Firozabad
मृतका के परिजन से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद आरोपियों ने खुशबू का शव घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया। प्रेमिका की हत्या के बाद उसी रात को आरोपी युवक अपने पिता मुन्नालाल, भाई अक्षय व अर्जेश और मां ज्ञान देवी के साथ फरार हो गया। इस बीच परिजन खुशबू की तलाश में जुटे रहे। खुशबू का पता न लगने पर खुशबू की मां द्वारा सिरसागंज पुलिस को तहरीर देकर गौरव और उसके साथियों के खिलाफ बहला फुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
Girlfriend dead body found buried in boyfriend house in Firozabad
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस गौरव की तलाश करने का प्रयास करती रही, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को गुंजन चौराहा के पास से गौरव को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने परिवार के साथ खुशबू की हत्या कर शव घर के अंदर दफना दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend dead body found buried in boyfriend house in Firozabad
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस गौरव को लेकर उसके घर पहुंची। उस स्थान की पुलिस ने खोदाई कराई जहां खुशबू के शव को दफना गया। खोदाई के दौरान पुलिस ने खुशबू का कंकाल बरामद किया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Girlfriend dead body found buried in boyfriend house in Firozabad
घर के अंदर दफन मिला शव - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि खुशबू और गौरव के बीच प्रेम संबंध रहे। खुशबू ने जब गौरव पर साथ रखने के लिए दबाव बनाया तो गौरव ने उसकी हत्या कर दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed