फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Mandir: ठाकुरजी के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, भीड़ के दबाव में महिला की तबीयत बिगड़ी

Sat, 08 Oct 2022 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
Woman health deteriorated due to crowd of devotees in Banke Bihari temple Vrindavan
मंदिर के बाहर स्ट्रेचर पर लेटी महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुए हादसे के बाद मंदिर प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन लगातार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा है, लेकिन भीड़ नियंत्रण के इंतजाम अब तक फेल नजर आ रहे हैं। इसी कारण है कि भारी भीड़ के दबाव में शनिवार को एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। साप्ताहांत पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु की ठाकुरजी के दर्शन करने पहुंचे। भारी भीड़ के चलते मंदिर में हालात खराब थे। इसके कारण मुजफ्फरनगर निवासी लक्ष्मी देवी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन पुलिस और मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने महिला को श्रद्धालुओं के सहयोग से बाहर निकाला। मंदिर के गेट पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। तबीयत में सुधार होने पर लक्ष्मी देवी अपने परिजन के साथ घर वापस चली गईं। 



यह भी पढ़ें- Sharad Purnima: महारास मुद्रा में बंसी बजाते श्रीबांकेबिहारी देंगे दिव्य दर्शन, वर्ष में एक बार आता है यह अवसर

Woman health deteriorated due to crowd of devotees in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बना रहा। कुछ श्रद्धालु छाता लगा कर बारिश से बचने का प्रयास कर रहे थे।
Woman health deteriorated due to crowd of devotees in Banke Bihari temple Vrindavan
स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया उपचार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की रहने वाली लक्ष्मी अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंची थी। भीड़ के दबाव के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे उनके परिजन घबरा गए। तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman health deteriorated due to crowd of devotees in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात करीब 1.45 बजे मंगला आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण हादसा हो गया था। मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। कई घायल हुए थे।
विज्ञापन
Woman health deteriorated due to crowd of devotees in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के लिए रिटायर्ड डीजीपी सुलखान सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। पूर्व डीजीपी ने कई बिंदुओं पर जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें भीड़ नियंत्रण व व्यवस्थाओं में सुधार के कई सुझाव दिए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed