{"_id":"6378e83516b99319481ee6f8","slug":"girl-dead-body-found-in-trolley-bag-mathura-police-scanned-cctv-no-clue-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: खंगाले गए 210 सीसीटीवी, किसका है लाल रंग का ट्रॉली बैग? जिसमें खून से लथपथ मिली युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खंगाले गए 210 सीसीटीवी, किसका है लाल रंग का ट्रॉली बैग? जिसमें खून से लथपथ मिली युवती की लाश
Sat, 19 Nov 2022 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
सूटकेस में मिली युवती की लाश
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में मिले युवती के शव की पहचान शनिवार को भी नहीं हो सकी है। सर्विलांस टीम अब तक 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस कर चुकी है। करीब 210 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं। दूसरे दिन भी पुलिस की 8 टीमों के हाथ कामयाबी नहीं लग सकी है। पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि अगर आसपास की युवती होती तो अब तक उसकी पहचान हो जाती।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दिल्ली और एनसीआर में लगवाए मृतका के पोस्टर
दिल्ली एनसीआर, अलीगढ़ और हाथरस में पुलिस की टीमों ने जगह-जगह मृतका के पोस्टर भी लगवाए हैं। पहचान न होने के चलते पुलिस की यह टीमें जुटी हुई हैं। इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस और कानपुर से भी लापता बेटियों के लिए परिजन थाना राया पहुंचे। यहां पर फोटो और पोस्टमार्टम पर पहुंचकर युवती के शव को देखा लेकिन पहचान न होने पर यह परिजन बैरंग लौट गए।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया का भी लिया सहारा
मथुरा। मृतका की पहचान के लिए एनसीआरबी और डीसीआरबी पर लापता युवतियों से मृतका के फोटो का मिलाना कराया जा रहा है। सोशल मीडिया ग्रुपों पर दिल्ली, नोएडा, पूर्वी यूपी, गाजियाबाद, राजस्थान, एमपी और आसपास के प्रदेश, जनपदों में मृतका का फोटो डाला गया है। हालांकि शनिवार की देर शाम तक कोई भी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली बैग से मिली लाश और लाल साड़ी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में हो रही तलाश
मृतका की पहचान के लिए एटा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा, दिल्ली, फिरोजाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम पहुंची टीमों बैरंग लौट आईं हैं। गुरुग्राम से पुलिस की एक टीम अभी तक नहीं लौटी है।
विज्ञापन
मथुरा में चेकिंग करती पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला