फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुझे ठाकुरजी ने बुलाया, मैं दर्शन करके ही जाऊंगी', बांकेबिहारी मंदिर के बाहर युवती का हंगामा

Wed, 21 Oct 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
girl create ruckus outside the banke bihari temple in vrindavan
मंदिर के बाहर युवती ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के मगोर्रा क्षेत्र से मंगलवार शाम को वृंदावन आई एक युवती ने बांकेबिहारी मंदिर के बाहर जमकर हंगामा किया। वह बिहारी जी के दर्शन को अड़ गई। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे समझाया, लेकिन वह मंदिर के चबूतरे के सामने से हटने को तैयार नहीं हुई। बोली, मुझे बिहारीजी जी ने बुलाया है, दर्शन करके ही जाएगी। वहां मौजूद उसके पिता ने किसी तरह उसे समझाया। इसके बाद उसे घर ले गए। 



girl create ruckus outside the banke bihari temple in vrindavan
मंदिर के बाहर युवती ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को देर शाम मगोर्रा कस्बा से पिता के साथ आई युवती बांकेबिहारी के दर्शन की जिद करने लगी। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे बहुत समझाया लेकिन वह दर्शन की जिद पर अड़ गई। उसने कहा कि मुझे पता है मंदिर बंद है, लेकिन मुझे तो ठाकुर जी ने बुलाया है। 
girl create ruckus outside the banke bihari temple in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर युवती ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
युवती ने कहा कि वह कोई सामान्य भक्त नहीं है, बगैर दर्शन के नहीं जाएगी। युवती का हंगामा देखकर मंदिर के बाहर भीड़ जुट गई। सुरक्षाकर्मियों ने युवती को बमुश्किल से चबूतरे के सामने सड़क से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl create ruckus outside the banke bihari temple in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर युवती ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता साहब सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही बिहारी जी की भक्ति में लीन है। उसकी शादी हो चुकी है। इसने अपनी शादी में भी ठाकुर जी की मूर्ति मांगी थी। यह वृंदावन में दर्शन की जिद कर यहां ले आई। उन्हें नहीं पता था कि वह ऐसा करेगी। 
विज्ञापन
girl create ruckus outside the banke bihari temple in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सात महीने बाद 17 अक्तूबर को खुले बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके कारण कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। इसे देखते हुए दो दिन बाद ही मंदिर के पट दोबारा बंद कर दिए। यह मामला अदालत तक पहुंच गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed