{"_id":"62cfc08edaf4087af53319c1","slug":"gangster-absconding-in-film-style-from-the-court-premises-after-attacking-the-police-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: फिल्मी अंदाज में फरार हुआ था गैंगेस्टर, पहले फोड़ा सिपाही का सिर, कचहरी के गेट पर लूटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फिल्मी अंदाज में फरार हुआ था गैंगेस्टर, पहले फोड़ा सिपाही का सिर, कचहरी के गेट पर लूटा मोबाइल
Thu, 14 Jul 2022 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
सिपाही को चकमा देकर भागा गैंगेस्टर
- फोटो : अमर उजाला
दीवानी से बुधवार को गैंगेस्टर फिल्मी अंदाज में फरार हुआ। उसके साथी आए और बड़े आराम से उसे भगा ले गए। वारदात ने दीवानी में पुलिस की सुरक्षा की कलई खोलकर रख दी है। वारदात ने दीवानी में पुलिस की सुरक्षा की कलई खोलकर रख दी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी को वारदात की सूचना दोपहर सवा दो बजे मिली। सूचना पर वह सीधे दीवानी पहुंचे। दीवानी में जिला जज की अदालत के बराबर में कंट्रोल रूम है। वहां सीसी कैमरों के मॉनिटर लगे हैं। एसएसपी और एसपी सिटी ने सीसीटीवी फुटेज देखी।
दीवानी में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अचानक बोला था हमला
गांव रूपसपुर, लाइनपार (फिरोजाबाद) निवासी विनय श्रोत्रिय दिसंबर 2018 से जिला जेल में बंद था। बुधवार को जिला जेल से उसे पेशी पर दीवानी लाया गया था। हेड कांस्टेबिल अनुज प्रताप दोपहर 1:15 बजे दीवानी हवालात से उसे डकैती कोर्ट में ले जा रहे थे। अनुज प्रताप के अनुसार रास्ते में तीन युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वह गिर पड़ा। गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय साथियों के साथ भाग खड़ा हुआ।
दीवानी का गेट
- फोटो : अमर उजाला
लूटा मोबाइल
दीवानी से बाहर निकलने से पहले विनय ने तारीख पर आए टूंडला निवासी सोनू कुमार का मोबाइल लूट लिया। बदमाश किस रास्ते से भागे, यह साफ नहीं हो सका है। गैंगस्टर के भागने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। चेकिंग शुरू कराई गई। आईजी रेंज नचिकेता झा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार विनय इंटर रेंज गैंग आईआर-03 का लीडर है। आगरा, फिरोजाबाद और एटा में उसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एक घंटे का कैसे हुआ विलंब
फुटेज में दिखाई दिया कि पुलिसकर्मी अनुज प्रताप दोपहर एक बजे बदमाश विनय श्रोत्रिय को दीवानी हवालात से लेकर बाहर निकला। उसे डीजे कोर्ट के सामने से होते हुए डकैती कोर्ट में ले जा रहा था। अधिकारियों ने पुलिसकर्मी से पूछताछ की। पेशी पर ले जाते समय वारदात बताई गई। फुटेज में भी वह दोपहर सवा एक बजे पेशी पर जाता दिख रहा है। आरोपी के भागने की सूचना दोपहर करीब सवा दो बजे कंट्रोल रूम को दी गई। एक घंटे का विलंब कैसे हुआ। वारदात होते ही सिपाही ने शोर क्यों नहीं मचाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे आईजी नचिकेता झा
- फोटो : अमर उजाला