फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj: उफान पर गंगा, 24 घंटे में जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि, सिंचाई विभाग अलर्ट

Mon, 19 Sep 2022 12:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:14 AM IST
सार

हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज होते ही गंगा एक बार फिर उफान पर है। 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद सिंचाई विभाग अलर्ट है। 

विज्ञापन
Ganga in spate 70 cm increase in water level in 24 hours Irrigation Department alert
गंगा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

पिछले चार-पांच दिनों से लगातार पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जिसके कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 70 सेंटीमीटर बढ़ गया। अभी जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। जल स्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। गंगा घाटों पर भी पानी बढ़ने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई।



सबसे ज्यादा वृद्धि पिछले चौबीस घंटों में हुई। इस समय जलस्तर 70 सेंटीमीटर बढ़ गया है। हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है। यह डिस्चार्ज लो फ्लड लेवल तक पहुंचने की आशंका है। जलस्तर में डिस्चार्ज के कारण और भी वृद्धि होगी। अभी जिले में साधारण श्रेणी से ऊपर का डिस्चार्ज है, जिसके कारण गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तटवर्ती इलाकों के लोग भी फिर से जलस्तर में वृद्धि को लेकर चिंतित होने लगे हैं। 
 

Ganga in spate 70 cm increase in water level in 24 hours Irrigation Department alert
गंगा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह बाढ़ से निजात मिलने पर अब राहत लौटी थी, लेकिन फिर से गंगा में पानी बढ़ गया है। कटानग्रस्त गांव के अशोक शाक्य का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि के बाद फिर से गांव के किनारे पानी बढ़ने लगा है। जिससे कटान की समस्या कभी भी शुरू हो सकती है।
 
Ganga in spate 70 cm increase in water level in 24 hours Irrigation Department alert
कासगंज में उफान पर बह रही गंगा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद जब कम होने लगता है तो कटान तेजी से होता है। बरौना ग्राम कटान के लिए काफी संवेदनशील है। बिल्कुल आबादी से सटकर गंगा की धारा बह रही है। ऐसे में चिंता होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga in spate 70 cm increase in water level in 24 hours Irrigation Department alert
कासगंज में उफान पर बह रही गंगा - फोटो : अमर उजाला

रविवार का डिस्चार्ज 

हरिद्वार 90805
बिजनौर 50563
नरौरा 44070
विज्ञापन
Ganga in spate 70 cm increase in water level in 24 hours Irrigation Department alert
बरौना गांव - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ की कोई स्थिति नहीं

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है अभी जलस्तर और बढ़ेगा क्योंकि हरिद्वार और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज काफी बढ़ा हुआ है। सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। जिले में अभी बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed