{"_id":"6310f018867eac6aac3dc8ac","slug":"ganesh-chaturthi-2022-gold-modaks-made-for-bappa-in-agra-know-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2022: आगरा में भगवान गणेश के लिए सजा 24 कैरेट सोने का मोदक, जानें कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Chaturthi 2022: आगरा में भगवान गणेश के लिए सजा 24 कैरेट सोने का मोदक, जानें कीमत
Thu, 01 Sep 2022 11:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोने के मोदक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी पर आगरा में बप्पा के भोग के लिए सोने की वर्क वाले मोदक, बच्चों के लिए चाकलेटी मोदक और मधुमेह और चीनी कम पसंद करने वालों के लिए शुगर फ्री मोदक भी बाजार में उपलब्ध हैं। शाह मार्केट में सोने की परत वाले मोदक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस दौरान फलाहार और छप्पन भोग के लिए भी नाना तरह की मिठाइयां तैयार करवाई गई हैं। वहीं शाह मार्केट स्थित एक मिष्ठान भंडार में सोने का मोदक बनाया है। इस मोदक पर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है।
मोदक
- फोटो : अमर उजाला
इतनी है कीमत
उन्होंने बताया कि गणपति को भोग लगाने के लिए 56 तरह के विशेष लड्डू का थाल तैयार की है। साथ ही एक मोदक ऐसा भी है, जिसको भगवान गणेश का रूप दिया गया है। सोने के मोदक लड्डू की कीमत 500 रुपये और एक किलो की कीमत 16,500 रुपये की कीमत है। सामान्य मोदक के दाम पिछले साल 500 रुपये प्रति किलो थे, जोकि अब बढ़कर 550 रुपये हो गए हैं।
मोदक
- फोटो : अमर उजाला
56 प्रकार के लड्डू बनाए हैं भोग के लिए
खंदारी स्थित आउटलेट पर बच्चों के लिए चॉकलेट मोदक, मधुमेह रोगियों के लिए भी मोदक हैं। 56 भोग की थाली में भी विभिन्न तरह के लड्डू सजाए गए हैं। आउटलेट के शिशिर भगत बताते हैं कि दो साल बाद गणेशोत्सव की धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चॉकलेटी गणेश
- फोटो : अमर उजाला
चॉकलेटी गणेश की मूर्ति लुभा रही
नेहरू नगर स्थित मिठाई विक्रेता ने गणेश चतुर्थी के मौके पर चॉकलेट से गणपति प्रतिमा तैयार की है। तीन फीट ऊंची और 80 किलोग्राम वजन वाली इस प्रतिमा को निहारने के लिए लोग दूर-दूर से उनकी दुकान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मोदक
- फोटो : अमर उजाला
दुकान के मालिक यश भगत का कहना हैं कि चॉकलेटी गणेश तैयार करने में एक हफ्ते का वक्त लगा। प्रतिमा को दस दिनों तक 16 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाएगा ताकि यह पिघले नहीं।