{"_id":"6310e2382e15041611768ef2","slug":"government-summoned-confidential-report-after-discussion-over-name-change-proposal-of-taj-mahal-in-agra-nagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल या फिर तेजोमहालय? नगर निगम की बैठक में हंगामे के बाद शासन ने तलब की गोपनीय रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल या फिर तेजोमहालय? नगर निगम की बैठक में हंगामे के बाद शासन ने तलब की गोपनीय रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने के प्रस्ताव को नगर निगम सदन के अधिवेशन में एजेंडे में लाने पर हुई किरकिरी के बाद प्रदेश सरकार गंभीर हुई है। प्रदेश सरकार ने नगर निगम सदन के अधिवेशन की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। प्रस्ताव लगाने वाले पार्षद और सदन में हंगामा, धरना देने वाले पार्षदों के बारे में गोपनीय रिपोर्ट तलब की गई है। हंगामा और धरना देने वाले पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत हैं, जिसमें उनकी सदस्यता खत्म करने और 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने के कदम उठाए जा सकते हैं।
बुधवार को नगर निगम सदन का अधिवेशन पार्षदों के जोरदार हंगामे के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने के प्रस्ताव के कारण इस सदन पर न केवल लखनऊ, बल्कि देशभर की निगाहें लगी हुई थीं। अब शासन ने स्थानीय अधिकारियों से सदन के अधिवेशन की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। अधिकारियों से गोपनीय रिपोर्ट भी तलब की गई है।
2 of 5
मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
जिन पार्षदों ने सदन के अधिवेशन में हंगामा किया और मेयर के डायस के सामने धरने पर बैठे, उनकी सदस्यता भी खत्म की जा सकती है। नियम के तहत 6 साल के लिए चुनाव लड़ने को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
3 of 5
आगरा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
इनमें चार पार्षद प्रमुख हैं जो सीसीटीवी और टीवी चैनलों के वीडियो फुटेज में नजर आ रहे हैं। इन चारों पार्षदों की गोपनीय रिपोर्ट शासन को बृहस्पतिवार शाम को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा: नगर निगम के सदन में बोलते मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस मामले को लेकर मेयर नवीन जैन ने कहा कि डायस के सामने धरना देना गलत है। पार्षदों को अपना विरोध शब्दों से व्यक्त करना चाहिए था, लेकिन पार्षद धरने पर बैठे।
विज्ञापन
5 of 5
नगर निगम सदन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शासन से रिपोर्ट मांगी गई है। टीवी चैनलों की फुटेज में सब कुछ नजर आ रहा है। ,
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।