फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवती अमावस्या: गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, भीड़ के आगे व्यवस्थाएं फेल

Mon, 03 Jun 2019 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
somvati amavasya 2019 huge crowd of pilgrims gathered on Ganga ghats in kasganj
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। सोमवार तड़के ही गंगा स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मंदिरों में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। जिले में आने श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया, लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। कई मार्गों पर जाम लग गया। इससे भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
somvati amavasya 2019 huge crowd of pilgrims gathered on Ganga ghats in kasganj
बरेली कासगंज मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों के श्रद्धालु निजी वाहनों, बसों व ट्रेनों आदि के माध्यम से गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। यहां की धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस देर रात तक फुल हो गए। गंगा स्थान को श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। 
somvati amavasya 2019 huge crowd of pilgrims gathered on Ganga ghats in kasganj
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान शुरू हुआ। सोरों के समीप कछला गंगा घाट पर सबसे अधिक श्रद्धालु उमड़े रहे हैं। इसके अलावा लहरा गंगा घाट, सोरों में हरि पदी गंगा, इस्मालपुर गंगा घाट, कादरगंज गंगा घाट सहित अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा की जय-जयकार से सभी गूंज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
somvati amavasya 2019 huge crowd of pilgrims gathered on Ganga ghats in kasganj
हरी पदी गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे तक सभी घाटों पर भारी भीड़ रही। दोपहर से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में कमी आने लगी। गंगा किनारे श्रद्धालु गंगा को भोग अर्पित और आरती कर विधि विधान से पूजा कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने दुग्ध से गंगा का अभिषेक किया। गंगा घाट पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ व देवताओं की पूजा की जा रही थी। 
विज्ञापन
somvati amavasya 2019 huge crowd of pilgrims gathered on Ganga ghats in kasganj
कासगंज-बरेली मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या पर गंगा के कछला, लहरा, सोरों, कादरगंज घाटों पर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं को जाम से न जूझना पड़े इसके लिए प्रमुख मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया, लेकिन भीड़ के आगे ये इंतजाम नाकाफी साबित हुए। सुरक्षा के लिहाज से लहरा व हरि पदी के घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed