फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार, झांसी में गश्त के दौरान की गई थी हत्या

Fri, 28 Jun 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
funeral of army jawan pradeep yadav in mainpuri
पिता को सलामी देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव सीपुरी निवासी सेना के जवान प्रदीप यादव को गुरुवार सुबह सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। युवा-बच्चे जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। हर आंख नम थी। सैनिक के छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। वहीं मृतक की पत्नी और बच्चों को रो रोकर बुरा हाल था।  
funeral of army jawan pradeep yadav in mainpuri
सैनिक प्रदीप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी प्रदीप यादव (34) आर्म्ड ब्रिगेड कार्यरत थे। वर्तमान वो झांसी की बबीना छावनी में तैनात थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात प्रदीप यादव आर्मी पोस्ट एमटी मैरिज में ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ एक गार्ड और दो अन्य जवान भी थे। उसी समय एक व्यक्ति के आने की आहट होने के बाद सभी चौंकन्ने हो गए। 
funeral of army jawan pradeep yadav in mainpuri
रोते बिलखते मृतक सैनिक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मिलिट्री रूल के अनुसार, जब उक्त व्यक्ति को चेतावनी दी गई तो वो भागने लगा। इसके बाद प्रदीप और साथियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर जब प्रदीप ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा तो उसने धारदार हथियार और रैचिड स्नैपर से सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में कई प्रहार कर दिए। मौके पर आए साथियों ने हमलावर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of army jawan pradeep yadav in mainpuri
मृतक जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हमले में घायल प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार रात प्रदीप का शव भोगांव स्थित उनके घर पहुंचा। गुरुवार सुबह उनके अंतिम दर्शनों को तांता लगा रहा। सुबह आठ बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। आगरा से आई सेना की टुकड़ी ने मृतक जवान का सलामी दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
funeral of army jawan pradeep yadav in mainpuri
पिता को सलामी देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उधर, मृतक के भाई नवीन यादव ने एएलडी सैनिक राजीव भराली यूनिट 6 लांसर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया। आरोपी जवान राजीव भराली को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजीव पोस्ट पर गुपचुप तरीके से क्या करने आया था, उसका मकसद प्रदीप की हत्या करना ही था या कुछ और इन सवालों के जवाब झांसी पुलिस तलाश रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed