फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटों के हैं आलीशान मकान, फिर भी भटक रहे 'भगवान', दर्दभरी है बूढ़े मां-बाप की कहानी

Fri, 28 Jun 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
elderly parents living in RamLal old age home agra
वृंद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। इनकी सेवा किसी तीर्थ से कम नहीं होती, लेकिन आज के दौर में कुछ बेटे बूढ़े मां-बाप को बोझ समझने लगे हैं। बेटे अपने आलीशान मकान में किरायेदार रख सकता है, लेकिन बूढ़े मां-बाप के लिए जगह नहीं है। यही वजह है कि वृद्धाश्रमों में दिन-ब-दिन बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है। आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे कुछ ऐसे ही बुजुर्ग मां-बाप ने अपना दर्द अमर उजाला से साझा किया। उनका कहना है कि बहू और बेटों ने गैरों जैसा व्यवहार किया और घर से निकाल दिया।  
elderly parents living in RamLal old age home agra
बुजुर्ग उमेश चंद्र - फोटो : अमर उजाला
नाई की मंडी के रहने वाले उमेश चंद्र की कहानी दर्दभरी है। जिस बेटे की एक मुस्कान के लिए छोटी-मोटी खुशियों को चुराया। उसी बेटे ने पिता को चोरी का इल्जाम लगाकर घर से निकाल दिया। बेटे के दो मकान हैं, लेकिन पिता वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर हैं। उनका कहना है कि बेटा घर में किरायदार तो रख सकता है पर पिता को नहीं रख सकता है। पहले तो कभी-कभी मिलने आ जाया करता था लेकिन अब तो वह मिलने भी नहीं आता। कभी-कभी बेटी मिलने के लिए आ जाती है, उसमें भी बेटा आपत्ति जताता है।
elderly parents living in RamLal old age home agra
रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन नगर के सुनहरीलाल वर्मा के तीन बेटे हैं। एक बेटा विदेश में रहता है। सुल्तानपुरा में सराफा की दुकान है। सब कुछ था। जिन बेटों के लिए उन्होंने धन संपत्ति इकट्ठा की। उन्हीं बेटों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सुनहरीलाल को रामलाल वृद्धाश्रम में शरण लेनी पड़ी। उनका कहना है कि कारोबार हाथ में आने के बाद बेटे गैरों जैसा व्यवहार करने लगे। उनको न तो समय से खाना मिलता और न ही बीमार होने पर दवाएं। कभी-कभी बेटे मिलने आते हैं लेकिन, उनसे नहीं मिलता, क्योंकि ऐसे बेटों से क्या मिलना जिसके जीवन में पिता का कोई महत्व ही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
elderly parents living in RamLal old age home agra
पत्नी कमलेश गुप्ता के साथ भगवान स्वरूप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
शहर में तीन मकान, एक दुकान के मालिक हैं भगवान स्वरूप गुप्ता। लेकिन समय बदला और आज दोनों पति-पत्नी वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर हैं। बहू तो गाली-गलौज करती थी। बेटा भी मां-बाप को मारने के लिए रिवाल्वर तान देता था। बेटे ने दोनों को यह कह कर घर से बाहर निकाल दिया कि उसके घर में उनके लिए कोई जगह नहीं है। उनका कहना है कि बहू और बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए मेरा मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवा लिया। एक दो बार बेटा मिलने आया है लेकिन हम उसे मिलने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन
elderly parents living in RamLal old age home agra
राजेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी ओमवती - फोटो : अमर उजाला
टेड़ी बगिया के रहने वाले राजेंद्र शर्मा और पत्नी ओमवती का अपना मकान और दुकान है। लेकिन माता-पिता को बेटा अपने साथ नहीं रखता। बहू ने दोनों से एक दिन कहा कि कमरे में बंद करके केरोसिन डालकर आग लगा देगी। जिसे उसका पीछा छूट जाए। अपनों की दुत्कार और उत्पीड़न से आजिज आकर बुजुर्ग दंपती को अपना घर छोड़कर आश्रम में आश्रय लेनी पड़ी। दंपती का कहना है कि हमें बहू के व्यवहार से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन जब हमारे बेटे ने साथ नहीं दिया तो हम वहां कैसे रह सकते थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed