फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन के दो प्रमुख मंदिर 31 मार्च तक बंद, बांकेबिहारी प्रबंधन ने कोर्ट से मांगी अनुमति

Sat, 21 Mar 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 12:43 AM IST
सार

कोरोना वायरस को देखते हुए ठाकुर बांकेबिहारी प्रबंधन ने मंदिर बंद करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
chandrodaya and Priyakant Zoo Temple of Vrindavan closed till 31 March due to coronavirus update
मास्क लगाकर पहुंचे रहे श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर तथा प्रियाकांत जू मंदिर 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। प्रेम मंदिर की कैंटीन को बंद कर दिया गया है। वहीं, ठाकुर बांके बिहारी प्रबंधन ने मंदिर बंद करने के लिए न्यायालय से आदेश करने के लिए पत्र लिखा है।

सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण

chandrodaya and Priyakant Zoo Temple of Vrindavan closed till 31 March due to coronavirus update
प्रियाकांत जू मंदिर
चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क प्रमुख अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मंदिर को 31 मार्च तक फिलहाल सार्वजनिक रूप से बंद कर दिया गया है। अंदर की सेवा यथावत चलती रहेगी। ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक सेवायत पुजारी ठाकुरजी की सेवा में शिफ्टवार रहेंगे। 
chandrodaya and Priyakant Zoo Temple of Vrindavan closed till 31 March due to coronavirus update
प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रतिदिन प्रियाकांतजू आरती का फेसबुक, यूट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा। इसी प्रकार से प्रेम मंदिर के सचिव कांता प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रेम मंदिर की कैंटीन को बंद कर दिया गया है। बाकी मंदिर अभी यथावत खुला रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chandrodaya and Priyakant Zoo Temple of Vrindavan closed till 31 March due to coronavirus update
रंगनाथ मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
रंग जी मंदिर में भी बाहर के श्रद्धालुओं के लिए अंदर की आवाजाही रोक दी है। मंदिर की अधिशासी अधिकारी अनिघा श्रीनिवासन ने बताया कि हमारा उत्सव चल रहा है। हम रविवार से बाहर के श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को एकदम बंद कर देंगे। 
विज्ञापन
chandrodaya and Priyakant Zoo Temple of Vrindavan closed till 31 March due to coronavirus update
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक पत्र सिविल जज जूनियर डिवीजन को लिखा है। उस पत्र में उन्होंने बताया है कि कोरोना के कारण आगामी समय के लिए मंदिर को बंद किया जा सकता है। इस संबंध में हमने न्यायालय से आदेश करने के लिए प्रार्थना की है। ठाकुर राधा बल्लभ जी के गोस्वामी मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में दर्शनों का समय कम कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed