फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे की दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह के चार और तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ की दवाएं जब्त

Wed, 23 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 12:06 AM IST
सार

  • एनडीपीएस एक्ट भी लगाया
  • टीम ने 182720 दवाएं, इंजेक्शन जब्त किए

विज्ञापन
Four Drug Smuggler Arrests On Tuesday
नशे की दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
नशे की दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह के चार और सदस्य मंगलवार को गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक जयपुरिया गैंग के सदस्य अनिल सिंधी की पत्नी है। तस्करों के घरों से 1.50 करोड़ रुपये की नशे की दवाएं, इंजेक्शन और सरकारी दवाएं जब्त की गईं हैं। इन दवाओं को 30 कट्टों में भरकर कमला नगर थाने में लाया गया है।
Four Drug Smuggler Arrests On Tuesday
पुलिस हिरासत में नशे की दवाओं के तस्कर - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सरगना पंकज गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता से पूछताछ के आधार पर आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी संजीव गुप्ता (47) पुत्र राजेंद्र नाथ गुप्ता के यहां छापा मारा। वह मुबारक महल फव्वारा में सपना मेडिकल स्टोर चलाता है। यह जयपुरिया गैंग के लिए कार्य करता है। इसके यहां से 275 डिब्बे बरामद किए। इसमें नशे की दवाएं और इंजेक्शन शामिल हैं। इनको पांच कट्टों में भरकर लाया गया। जांच के लिए तीन नमूने भी लिए गए हैं।
Four Drug Smuggler Arrests On Tuesday
तस्करों के गोदामों से बरामद हुईं नशे की दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
सुभाष नगर ब्रज बिहार कमला नगर में नरेंद्र कुमार (35) उर्फ नंदू पुत्र दौलत राम के घर की तलाशी में सात बोरे दवाएं मिलीं। इसमें 1.35 लाख टेबलेट-कैप्सूल जब्त किए। इनको सात बोरों में भरकर लाया गया। पांच दवाओं के नमूने लिए गए। तेज नगर कमला नगर निवासी धीरज रघुवानी (35) पुत्र जगदीश रघुवानी के यहां दवाओं का जखीरा मिला। दो कमरों में दवाएं भरी हुईं थीं। इसके यहां से दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की दवाएं भी थीं। यहां से टीम ने 182720 दवाएं, इंजेक्शन जब्त किए। 10 दवाओं के नमूने लिए गए हैं। यहीं से आरोपी अनिल सिंधी काला महल की पत्नी मन्नत करीरा भी गिरफ्तार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four Drug Smuggler Arrests On Tuesday
दवाओं की जांच करते एनसीबी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एनडीपीएस एक्ट भी लगाया
औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट, जालसाजी, धोखाधड़ी और चोरी की धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Four Drug Smuggler Arrests On Tuesday
तस्कर के गोदाम से बरामद हुईं दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
ये लोग किए गए गिरफ्तार
1. संजीव गुप्ता : मुबारक महल फव्वारा का निवासी है, सपना मेडिकल स्टोर चलाता है। यह जयपुरिया गैंग के लिए कार्य करता है। इसके यहां से 275
डिब्बे बरामद किए गए।
2. नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू :  घर से सात बोरे दवाएं मिलीं। इसमें 1.35 लाख टेबलेट-कॅप्सूल हैं। पंकज गुप्ता के लिए काम करता है। 
3. धीरज रघुवानी : तेज नगर कमला नगर का निवासी है। घर के दो कमरों में दवाएं भरी हुईं थी। ये दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारी
अस्पतालों की दवाएं हैं। पंकज के लिए काम करता है।
4. मन्नत करीरा : काला महल की रहने वाली तस्कर अनिल सिंधी की पत्नी है। अनिल ही पंकज के लिए कानपुर और दिल्ली से दवाएं लाता है। मन्नत
की जानकारी में यह तस्करी चल रही थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed