फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्ड फेस्टिवल: वन मंत्री दारा सिंह ने किया वादा, कीठम झील का होगा विकास, जल्द ही बनेगी योजना

Mon, 03 Feb 2020 10:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Forest Minister Dara Singh promises keethan lake to be developed
यूपी बर्ड फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान ने आगरा के कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार का विकास कराने का वादा किया है। वन मंत्री रविवार को वेटलैंड दिवस (आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर यहां आयोजित बर्ड फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे। 
Forest Minister Dara Singh promises keethan lake to be developed
बर्ड फेस्टिवल में प्रदर्शनी को देखते मंत्री व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री दारा सिंह ने यूपी बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएसएमई राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। इन्होंने वन्य जीवों की फोटो और बर्ड रिंगिग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Forest Minister Dara Singh promises keethan lake to be developed
बर्ड फेस्टिवल में वन मंत्री दारा सिंह चौहान व अन्य - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों मंत्रियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पत्रकारों से बात करते हुए वन मंत्री दारा सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना है। कीठम झील का विकास कराया जाएगा ताकि यहां ज्यादा सैलानी आएं। जल्द ही इस पर योजना बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Forest Minister Dara Singh promises keethan lake to be developed
बर्ड फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
यूपी बर्ड फेस्टिवल में हजारों लोग आए। स्कूली बच्चों को बर्ड फेस्टिवल के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ललित कला संस्थान के छात्रों ने भी पेंटिंग बनाई। प्रकृति की गोद में बसे परिंदों के संसार में आकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए।
विज्ञापन
Forest Minister Dara Singh promises keethan lake to be developed
बर्ड फेस्टिवल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
बर्ड फेस्टिवल में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), वर्ल्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ), टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) ने हिस्सा लिया है। फेस्टिवल में ईको फ्रेंडली स्टॉल भी लगाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed