फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा का वो जांबाज, जो 1971 के युद्ध से है लापता, 48 साल बाद भी परिवार को वापसी की आस

Sat, 02 Mar 2019 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संदीप शुक्ला, अमर उजाला, आगरा
संदीप शुक्ला, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
flying lieutenant manohar purohit missing since 1971 india pakistan war
फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनोहर पुरोहित
पाकिस्तान में बंधक बनाए गए विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के बाद उन परिवारों में भी उम्मीद जागी है, जिनके अपने वर्ष 1971 के युद्ध के बाद से लापता हैं या पाकिस्तान में उन्हें बंधक बना लिया गया। इनमें आगरा के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनोहर पुरोहित का परिवार भी शामिल है।  
flying lieutenant manohar purohit missing since 1971 india pakistan war
विंग कमांडर अभिनंदन
मनोहर पुरोहित की पत्नी सुमन पुरोहित ने 48 साल बाद भी अपने पति के वापस आने की उम्मीद नहीं खोई है। उनका कहना है कि जैसे मोदी सरकार विंग कमांडर अभिनंदन को वापस लेकर आई है, वैसे ही मेरे पति को भी वापस ले आए। मेरे पति के साथ 54 सिपाही पकड़े गए थे, उन सब के परिवार उनका इंतजार कर रहे हैं।
flying lieutenant manohar purohit missing since 1971 india pakistan war
फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनोहर पुरोहित और उनकी पत्नी सुमन पुरोहित
सुमन ने बताया कि पहले की सरकार पत्र का जवाब देती थी, लेकिन मोदी सरकार में सभी ने पत्र लिखे, लेकिन एक भी जवाब नहीं आया। सुमन के पति फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनोहर पुरोहित 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध के समय पकड़ लिए गए थे। तब वो खेरिया एयरबेस पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
flying lieutenant manohar purohit missing since 1971 india pakistan war
फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनोहर पुरोहित
9 दिसंबर 1971 की रात थी। वो ब्रिटिश द्वारा बनाए गए कैनबरा बॉम्बर जहाज लेकर अपने दो साथियों लेफ्टिनेंट आरडी नैथानी और जी थिओफिलस के साथ पाकिस्तान की तरफ बॉर्डर से 150 किलोमीटर दूर गए थे। वहां से लौटते समय राजस्थान की भारतीय सीमा के पास उनके जहाज को गोली लग गई थी। उन्हें मरा हुआ मान लिया गया था। 
विज्ञापन
flying lieutenant manohar purohit missing since 1971 india pakistan war
विपुल पुरोहित के पिता मनोहर पुरोहित की तस्वीर के साथ
1971 के दौरान भारत सरकार ने घोषणा किया कि 54 अधिकारियों और सैनिकों को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है या वे गायब हैं। इन 54 लोगों में मनोहर का नाम भी शामिल था। अब परिवार वालों को मोदी सरकार पर भरोसा है कि वो उन लोगों को भी जल्द वापस लाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed