{"_id":"62fdea667c60060af968da15","slug":"flood-threat-in-chambal-and-yamuna-agra-administration-issued-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood Alert: राजस्थान से छोड़ा जा रहा 7 लाख क्यूसेक पानी, खतरे के निशान पर चंबल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood Alert: राजस्थान से छोड़ा जा रहा 7 लाख क्यूसेक पानी, खतरे के निशान पर चंबल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Thu, 18 Aug 2022 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से गुजरने वाली चंबल व यमुना नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार सुबह प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार यमुना नदी किनारे बसे गांव में तहसील की टीमों से सर्वे कराया जा रहा है। राजस्थान से चंबल नदी में सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं धौलपुर में चंबल 136 मीटर पर बह रही है। आठ घंटे में पानी पिनाहट पहुंच जाएगा। इधर, यमुना खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वॉटर वर्क्स पर जलस्तर 491.10 फुट है। जिले में अब तक 264 मिमी बारिश हो चुकी है।
चंबल
- फोटो : अमर उजाला
चंबल में अलर्ट स्तर 127 मीटर को पार करने और खतरे के निशान 130 मीटर को छूने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कछार के गांवों में मुनादी कराकर ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों को पहुंचने के लिए कहा गया है। पिनाहट में स्टीमर का संचालन बंद करा दिया है। चंबल के पंप हाउस के डूबने के खतरे को देखते हुए वहां दीवार बनाई जा रही है।
चंबल नदी
- फोटो : सोशल मीडिया
चंबल नदी का जलस्तर 123 मीटर होने के साथ ही डगोरा, मऊ की मढै़या, रेहा, गोहरा के कच्चे रास्ते पर पानी भर गया है। कछार की फसलें डूब गई है। बीहड़ के खादर भी तालाब बन गए हैं। नदी किनारे के क्योरी पुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, गुढ़ा, झरनापुरा, रानीपुरा, भटपुरा, भगवान पुरा गांव में लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण ऊंचाई वाले इलाकों की ओर निकलने लगे है। 38 गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए रतजगा के हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबल नदी में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं बाढ़ चौकियां
मंसुखपुरा, पिनाहट, उमरैठा, बासौनी, खेड़ा राठौर, नंदगवां, सिमराई, पुरा भगवान।
विज्ञापन
उफान पर बह रही चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला