फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा कांड: बंद मकान में मिलीं मासूमों सहित पांच लोगों की लाशें, मौत का राज ढूढ़ने में जुटी पुलिस

Sat, 25 Apr 2020 06:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Five people of a family found dead in the house in etah
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा के मोहल्ला शृंगार नगर में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी और उनके परिवार के चार लोगों की मौत ने लोगों का दिल झकझोर दिया है। शनिवार सुबह जिस तरह से इन पांच लोगों के शव मकान में पड़े मिले, उससे उनकी मौत का राज भी गहरा गया है। यह सामूहिक हत्याकांड है या आत्महत्या, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। एसएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 
Five people of a family found dead in the house in etah
घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली नगर के मोहल्ला शृंगार नगर में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी का मकान है। उनका बेटा दिवाकर पचौरी रुड़की में एक दवा कंपनी में नौकरी करता है। दिवाकर की पत्नी दिव्या पचौरी, दिव्या की 26 वर्षीय बहन बुलबुल, दो बच्चे आरूष (10) छोटू (10 माह) यहां राजेश्वर प्रसाद पचौरी के साथ रहते थे। शनिवार सुबह पांचों के शव मकान में मिले। मकान अंदर से बंद था। 
Five people of a family found dead in the house in etah
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मकान के मुख्य दरवाजे के सामने एक चारपाई पड़ी थी। इसके पास ही दिव्या पचौरी का शव पड़ा मिला। दिव्या की कलाई कटी हुई थी और मुंह से झाग निकल रहे थे, जबकि अन्य चारों शवों के गले पर निशान मिले हैं। इससे इनकी मौत का राज गहरा गया है। पुलिस बहुत ही बारीकी से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five people of a family found dead in the house in etah
शव को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
10 वर्ष के आरूष और एक वर्ष के रिषभ का शव अंदर वाले कमरे में पुलिस ने पड़ा देखा तो कलेजा हिल गया। राजेश्वर प्रसाद पचौरी जीने के बराबर में बने कमरे में पड़े मिले। दिव्या की बहन बुलबुल प्रथल तल पर बने कमरे में मृत मिली। राजेश्वर प्रसाद पचौरी, आरूष, रिषव और बुलबुल की मौत एक ही तरीके से हुई है। इन चारों के गले पर निशान मिले हैं। इससे अंदेशा है कि रस्सी से इनका गला दबाया गया होगा। 
विज्ञापन
Five people of a family found dead in the house in etah
बुलबुल और उसकी बहन दिव्या का बड़ा बेटा आरूष - फोटो : अमर उजाला
दिव्या पचौरी के साथ उसकी बहन बुलबुल (26) पुत्री रमाशंकर उपाध्याय निवासी सोनई जिला मथुरा भी रह रही थी। दिव्या के पहले बेटे के जन्म के समय से ही उसका यहां बहुत आना जाना था। करीब 10 माह पूर्व ही छोटे बेटे रिषभ उर्फ छोटू को जन्म दिया था। इसके बाद से बुलबुल यहीं रह रही थी। यहीं पढ़ाई करती थी। आरूष को स्कूल भी छोड़ने जाती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed